Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अमेरिका के कारण पाकिस्तान में बढ़ा आतंकवाद! बिलावल भुट्टो ने US पर ही मढ़ दिया।
- सम्मान बिकता है खरीदोगे?
- डबल इंजन सरकार का इंजन केवल धुआं फेंक रहा है: सचिन पायलट
- राहुल गांधी ने कहा मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया जाता
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से सदन में टूटा गतिरोध
- दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री गंभीर, संवेदनशील होकर काम करें विभाग
- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ 18 की मौत कई घायल
- Government of Rajasthan sets eyes on establishing new industrial nodes, logistics hubs to enhance Ease of Doing Business, attract investor.
Author: admin
जयपुर : राजस्थान के भरतपुर में एंटी करप्शन की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान रविवार को एसीबी की टीम ने हाईवे पर एक परिवहन निरीक्षक समेत पूरी उड़नदस्ते की टीम को ही हिरासत में ले लिया। परिवहन निरीक्षक की टीम पर रात को ट्रक चालकों से अवैध रूप से वसूली का आरोप हैं, जिन्हें एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान एसीबी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया हैं। यह पहला मौका है, जब एसीबी की टीम ने किसी जिले के परिवहन विभाग में उड़नदस्ते की टीम को ही हिरासत में ले लिया। रात को…
महराजगंज (उत्तर प्रदेश) । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है और वर्तमान में सरकारी कार्यों के लिए 28 से 40 फीसदी कमीशन लिया जा रहा है। नौतनवा विधानसभा के अड्डा बाजार में पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकारी कार्यों के लिए 28 से 40 प्रतिशत तक कमीशन लिया जाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने 1947 से 2014 के बीच लिए गए कर्ज से तीन गुना कर्ज लिया…
देहरादून । चारधाम यात्रा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ के मद्देनजर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भविष्य में तीर्थयात्रा के सुचारु संचालन के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री में ‘मास्टरप्लान’ बनाया जाएगा। चार धामों में श्रद्धालुओं की भारी संख्या के मद्देनजर व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को एक बैठक की और उन्हें महत्वपूर्ण निर्देश दिए। सुबह उन्होंने एक बार फिर अधिकारियों के साथ बैठक की और फिर यमुनोत्री यात्रा का जायजा लेने के लिए उत्तरकाशी के बड़कोट पहुंचे। जायजा लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत…
नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) तेजस्वी यादव ने प्रधान मंत्री पर “देश को बर्बाद करने” का आरोप लगाया है। पत्रकारों से बात करते हुए, तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि मुद्रास्फीति और देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को बर्बाद कर दिया। महँगाई, बेरोज़गारी और ग़रीबी बढ़ा दी। मोदीजी से देश चला नहीं उल्टा दूसरे को सिखा रहे है। इससे पहले बुधवार को, तेजस्वी यादव ने मूल्य वृद्धि के मुद्दे पर केंद्र में भाजपा सरकार की आलोचना की, उन्होंने…
राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री कमला बेनीवाल का निधन, राजस्थान सरकार में रही थीं पहली महिला मंत्रीराजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री कमला बेनीवाल का निधन. जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस। राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री कमला बेनीवाल का निधन हो गया है। उन्होंने 97 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कमला बेनीवाल काफी समय से बीमार थीं. उनका इलाज जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। इस दौरान उनकी मौत हो गई। कमला बेनीवाल के चर्चीत नेता थी। वह गुजरात की राज्यपाल और 7 बार विधायक रह चुकी है। गुजरात में राज्यपाल रहते हुए उस…
आम आदमी पार्टी ने एक नया अभियान “वॉशिंग मशीन का काला जादू” शुरू किया, जिसमें भाजपा के भ्रष्टाचार विरोधी चुनावी मुद्दे को उजागर करने और आम जनता को इन दावों की सच्चाई के बारे में सूचित करने का वादा किया गया। अभियान के शुभारंभ के दौरान आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय और सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्षी नेताओं को गलत तरीके से निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करने के बावजूद भाजपा पर व्यक्तियों को पार्टी में भर्ती करने का भी आरोप लगाया। आप…
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी का सोमवार शाम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। 72 वर्षीय कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले एक महीने से एम्स की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती थे। कभी बिहार में भाजपा का सबसे चर्चित चेहरा रहे इस कद्दावर नेता ने अपने स्वास्थ्य के कारण मौजूदा लोकसभा चुनाव से भी किनारा कर लिया था। उन्होंने 3 अप्रैल को एक्स, पूर्व ट्विटर पर एक पोस्ट के साथ सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की थी। सुशील मोदी के निधन के बाद भाजपा सहित बिहार में शोक की लहर है। जानकारी के…
ब्रेकिंग न्यूज़ बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी अब हमारे बीच नहीं रहे। कैंसर से पीड़ित सुशील मोदी का आज शाम निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स में अतिम सांस ली। सुशील मोदी के निधन से बिहार में शोक की लहर है। बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने उनके निधन पर शोक जताया है।
मुंबई: घाटकोपर एरिया में आंधी से पेट्रोल पंप पर गिरी होर्डिंग, 100 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका, फडणवीस ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश। मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को तेज बारिश और आंधी के दौरान एक होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गई, जिससे 35 लोग घायल हो गए, जबकि 100 अन्य के दबे होने की आशंका है। पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, पंतनगर, घाटकोपर पूर्व में एक होर्डिंग गिरने से 54 लोगों के घायल होने की सूचना है और 100 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। खोज एवं बचाव…
बीजेपी को मिलेंगी 190 सीटें, दीदी INDIA गठबंधन को केंद्र में पावर में लाएगी, बंगाल के लोगों से बोलीं ममता बनर्जी । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दीदी वहां(केंद्र में) इंडिया गठबंधन को पावर में लाएगी, हम यहां(पश्चिम बंगाल) से मदद करेंगे। हम सभी(पार्टी) को मिलाकर इंडिया गठबंधन ही जीतेगी। कल तक हमारे पास जो हिसाब है उसमें उन्हें(भाजपा) 190-195 सीटें और इंडिया गठबंधन को अब तक की संख्या में 315 सीटें मिलेंगी। मोदी नहीं आ रहे हैं। उत्तर 24 परगना में एक सभा को संबोधित करते हुए, टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि मैं एनआरसी…