Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वह रात, जब आसमान भी रोया था…!!पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का वह दिन
- बहुमत का आंकड़ा पूरा, विजय शनिवार को लेंगे शपथ
- शुभेंदु अधिकारी के P. A चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या
- वरिष्ठ पत्रकार आशा पटेल सहित अनेक पत्रकार ‘इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित।
- चुनाव के बाद वामपंथी मोर्चे नहीं रहेगा- राहुल गांधी
- T20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाला पहला देश बना भारत
- अजीत पवार प्लेन क्रैश पर गहराया विवाद
- Governor के अभिभाषण पर CM Sukhu का पलटवार, कहा- RDG हिमाचल का हक है
Author: admin
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का वह दिन इक्कीस मई… आज बरसों बाद फिर मेरी आँखें नम हुईं, वही बैचेनी महसूस हुई क्योंकि यह तारीख मेरे लिए सिर्फ एक दिन नहीं है। यह एक ऐसी याद है, जो हर साल दबे पाँव धीरे से मेरी आँखों के सामने चली आती है; थोड़ी भीगी हुई सी , दिल पर भारी बोझ सी और चेतन- अवचेतन में कहीं भीतर तक धंसी हुई। मैं तब छबड़ा में थी,अपनी छोटी बहन दीपा # Deepmala Sharma के साथ। हम दोनों अपने चाचा के पास गर्मियों की छुट्टी बिताने गई थीं। मैं शायद बारहवीं में…
चेन्नई। विजय थलपति तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को शपथ लेंगे। तमिलनाडु में विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’को सरकार बनाने के लिए तीन छोटे दलों के समर्थन से अब जादुई नंबर मिल गया है। कांग्रेस के बाद तीन अन्य छोटे दल भी विजय के नेतृत्व में नई सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया और विदुथलाई चिरुथैगल काची ने शुक्रवार को विजय को समर्थन दिया, जिससे तमिलगा वेत्री कझगम को त्रिशंकु तमिलनाडु विधानसभा में बहुतम हासिल करने में मदद मिली और नई सरकार बनाने का दावा मजबूत हुआ। कांग्रेस सहित छोटे…
पश्चिम बंगाल में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आज देर शाम भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम इलाके में हुई, जहां चंद्रनाथ को निशाना बनाते हुए छ: राउंड फायरिंग की गई। इस फायरिंग में चंद्रनाथ रथ की मौके पर मौत हो गई और उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चंद्रनाथ रथ को डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया ।पश्चिम बंगाल के मध्यग्राम से एक बड़ी…
जयपुर। भारतीय प्रेस पत्रकार संघ की ओर से वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे के अवसर पर “राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को जयपुर में किया गया। कार्यक्रम में जयपुर सांसद मंजू शर्मा एवं विधायक गोपाल शर्मा उपस्थित रहे। सांसद मंजू शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा है, जो जनता और शासन के बीच सशक्त सेतु का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जिम्मेदार और राष्ट्रहित में कार्य करने वाली पत्रकारिता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से…
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) पर अपनी मूल विचारधारा को त्यागने का आरोप लगाया और कहा कि आगामी चुनावों के बाद एलडीएफ में कुछ भी वामपंथी नहीं बचेगा। 4 अप्रैल को केरल के अलाप्पुझा में एक जनसभा में बोलते हुए गांधी ने एलडीएफ की सिद्धांतों से समझौता करने के लिए आलोचना की। उन्होंने कहा कि एलडीएफ कई सालों से हमारे विरोधी रहे हैं, हमने उनसे लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेंगे। लेकिन कई सालों तक वे कुछ ऐसे विचारों के लिए खड़े रहे जिनसे हम सहमत नहीं थे, और हमने उन्हीं…
भारत ने रचा इतिहास, तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की टीम वह कमाल करके दिखाया, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल की सबसे सफल टीम बन गई। भारत ने तीसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता…
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे जय पवार ने अपने पिता से जुड़े हालिया विमान हादसे पर गंभीर चिंता जताई है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक संदेश में जय पवार ने कहा कि विमान के ब्लैक बॉक्स का इतनी आसानी से नष्ट होना असंभव है और उन्होंने घटना की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग की। जय पवार ने लिखा कि महाराष्ट्र के लोगों को इस दुखद दुर्घटना के बारे में “संपूर्ण, पारदर्शी और निर्विवाद सत्य” जानने का अधिकार है। उन्होंने मांग की कि एयरलाइन की उड़ानें तत्काल…
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला द्वारा विधानसभा में पूर्ण भाषण न देने के फैसले के बाद, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कहा कि यह कदम “कोई अपवाद नहीं” है और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) का मामला राज्य के अधिकारों से संबंधित है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन शिमला में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सुक्खू ने कहा कि अतीत में भी राज्यपालों ने भाषण के कुछ हिस्सों को छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का भाषण न देना कोई अपवाद नहीं है। पहले भी…
B G RAM G, MGNREGA का कोई ‘रिवैम्प’ नहीं है- राहुल गांधी राहुल गांधी ने कहा कि VB G RAM G, MGNREGA का कोई ‘रिवैम्प’ नहीं है। यह अधिकार-आधारित और मांग पर आधारित रोज़गार गारंटी को खत्म करता है और इसे दिल्ली से नियंत्रित, सीमित कोटे वाली योजना में बदल देता है। इसकी संरचना ही राज्यों और गांवों के खिलाफ है। MGNREGA ने ग्रामीण मज़दूरों को सौदेबाज़ी की ताकत दी। जब लोगों के पास वास्तविक विकल्प थे, तो शोषण और मजबूरी में होने वाला पलायन कम हुआ, मज़दूरी बढ़ी और काम की स्थितियों में सुधार आया। साथ ही ग्रामीण बुनियादी…
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार का बुधवार को एक भीषण विमान दुर्घटना में निधन हो गया। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पुष्टि की है कि इस हादसे में विमान में सवार अजित पवार समेत सभी पांच यात्रियों की मौत हो गई।उपमुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के बीच एक जनसभा में शामिल होने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। इसी दौरान उनका विमान बारामती के पास लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान लैंडिंग…
