जयपुर। भारतीय प्रेस पत्रकार संघ की ओर से वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे के अवसर पर “राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को जयपुर में किया गया।
कार्यक्रम में जयपुर सांसद मंजू शर्मा एवं विधायक गोपाल शर्मा उपस्थित रहे।
सांसद मंजू शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा है, जो जनता और शासन के बीच सशक्त सेतु का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जिम्मेदार और राष्ट्रहित में कार्य करने वाली पत्रकारिता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से सत्यनिष्ठा और निष्पक्षता के साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता ही देश को सही दिशा दे सकती है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बाबूलाल ने अपने विचार रखते हुए पत्रकारों को समाज का मार्गदर्शक बताया और सत्य एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
इसके अवसर पर भारतीय प्रेस पत्रकार संघ के अध्यक्ष अभय जोशी ने कहा कि—
“पत्रकारिता कोई समझौते का मंच नहीं, यह सच की जंग का मैदान है।
जो कलम बिकती है, वह इतिहास में मिट जाती है, और जो कलम लड़ती है, वही इतिहास लिखती है।
आज जरूरत है कि पत्रकार डर और दबाव की जंजीरों को तोड़ें और सत्ता के सामने नहीं, सत्य के सामने झुकें।
अगर कलम में आग नहीं, तो वह सिर्फ स्याही है—और अब वक्त आ गया है कि हर पत्रकार अपनी कलम को हथियार बनाए।”
कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों एवं एंकरों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ पत्रकार आशा पटेल, दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार हर्ष खटाना, मिशन फार्मर साइंटिस्ट्स के महेंद्र मधुप, सच बेधड़क के हिमांशु शर्मा, गजानन शर्मा, फर्स्ट इंडिया टीवी के हेमंत शर्मा, घनश्याम करोल, विकास शर्मा सहित गणगौर टीवी की एंकर दीपिका शर्मा एवं दीपेंद्र सिंह आमेरा, फर्स्ट इंडिया टीवी की मिताली दुशाद, रखपाल, विष्णु दत्त शर्मा, महानगर टाइम्स के सुधीर कुमार शर्मा, मनोज कासलीवाल, प्रवीण कुमार शर्मा, नवज्योति के महेश पारीक, टीएफआई के चेयरमैन विकास सिरोही एवं रिपोर्टर सोनिया शर्मा, आरसीडीएफ के मैनेजर (जनसंपर्क अधिकारी) विनोद गेरा, लाफ्टर फेम संगीता गेरा, भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल की एजीएम करुणा शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार करनानी, भावेश करनानी, जनता दरबार चैनल के एच.के. नागपाल, टीएनआई आवाज के रमाकांत गोस्वामी, पत्रकार मोनिका शर्मा तथा वीणा म्यूजिक के संस्थापक एवं कलाविद के सी. मालू, सामाजिक कार्यकर्ता हेमलता शर्मा, JIG की मेजर मीता सिंह, डॉ विद्या जैन, डॉ टीना साहनी, त्रिवेणी के सुरेश शर्मा, तन्मय कुलश्रेष्ठ, विष्णु शर्मा को ‘इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अंशु वर्मा ने किया।
Trending
- वरिष्ठ पत्रकार आशा पटेल सहित अनेक पत्रकार ‘इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित।
- चुनाव के बाद वामपंथी मोर्चे नहीं रहेगा- राहुल गांधी
- T20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाला पहला देश बना भारत
- अजीत पवार प्लेन क्रैश पर गहराया विवाद
- Governor के अभिभाषण पर CM Sukhu का पलटवार, कहा- RDG हिमाचल का हक है
- B G RAM G, MGNREGA का कोई ‘रिवैम्प’ नहीं है- राहुल गांधी
- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार का बुधवार को एक भीषण विमान दुर्घटना में निधन
- श्याम राय भटनागर पत्रकारिता साहित्य सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन 25 जनवरी को।

