मुहाना थाना जयपुर का कांस्टेबल ₹20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, दूसरा सिपाही फरार
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मुहाना थाना क्षेत्र में तैनात ER-112 के कांस्टेबल नोरत मीणा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य कांस्टेबल सुरेश चौधरी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
ACB के अनुसार परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके पड़ोसी दुकानदार की शिकायत के आधार पर दोनों पुलिसकर्मी उसे SC/ST एक्ट में केस दर्ज कराने का डर दिखा रहे थे। आरोप है कि उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने, मुहाना मंडी स्थित फल-सब्जी की दुकान का सामान नहीं उठाने और दुकान सुचारू रूप से चलने देने के बदले 50 हजार रुपए रिश्वत मांगी गई।
गोपनीय सत्यापन के बाद बिछाया जाल
ACB ने 21 जून को शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान दोनों आरोपियों ने परिवादी से 20 हजार रुपए लेने पर सहमति जताई। इसके बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन विंग ने जाल बिछाया और कांस्टेबल नोरत मीणा को 20 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
दूसरा आरोपी मौके से फरार
ट्रैप कार्रवाई के दौरान दूसरा आरोपी कांस्टेबल सुरेश चौधरी फरार हो गया। ACB की टीम उसकी तलाश में जुटी है।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस
ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Trending
- सोजत के कवि नवनीत राय ‘रुचिर’ को मिला राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान – 2026
- आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है- राहुल गांधी
- पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ रघु शर्मा पश्चिम बंगाल में बने ऑब्जर्वर
- “देर आए – दुरुस्त आए” धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
- एवरग्रीन सीनियर सिटीजन क्लब का शुभ दिन कार्यक्रम संपन्न
- जयपुर में ACB का बड़ा ट्रैप
- मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?
- कुछ खास है हम सभी में….

