जयपुर – दफ्तरों की टांगखिचाईयों से निजात पाने के बाद और फिर गृहस्थी की जिम्मेदारियों से भी थोड़ा बहुत निबटने के बाद पकी हुई उम्र के कुछ लोग एक क्लब की छत्रछाया में कुछ पल सुकून और मस्ती के गुज़ारने की गरज़ से इकट्ठे हो लिए और उसका नाम रखा , “एवरग्रीन सीनियर सिटीजंस क्लब”। अधिकांश लोग पत्रकार कालोनी जयपुर के रहे तो पता वहां का लिया गया पर बाहें सारे जहां के लिए खुली रखी। हर दो एक महीनों में एक बार बचपन में मनाए गए बर्थडे और जवानी में मनाई मैरेज एनिवर्सरी की याद ताज़ा करने के लिए किसी रेस्टोरेंट में सब इकट्ठे हो जाते हैं और फिर होजाता है कुछ गाना बजाना , हाउजी, फोटोबाजी और हसीं ठट्ठ, खाना और यादगार शाम।
यादों में रह जाने के लिए कुछ चित्र जो आपको कुछ कहने के लिए मजबूर कर देंगे। तो चुप मत रहिए। यदि आप साठ के हो लिए तो अपने जैसों के साथ हो लीजिए , जिंदगी साथ में अच्छी कटती है।
जयपुर में रहने वाले सभी मित्र परिवारों से अनुरोध है की जो साथी 60 वर्ष पूर्ण कर इस जीवन के आनंद में ऊर्जा पूर्वक भागीदारी निभाने की और कदम बढ़ाना चाहते हैं तो उनसे अनुरोध है एवरग्रीन सीनियर सिटीजन क्लब, पत्रकार कॉलोनी, मानसरोवर, जयपुर की सदस्यता लेकर जीवन को और आनंदित करें।
संपर्क सूत्र:- mob. No. 9928158112

