उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि मैं दिल्ली की जनता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। इस फैसले से देश को संदेश जाएगा कि हम लोकसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ रहे हैं… हम न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
राजनीतिक कार्यकर्ता कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कन्हैया कुमार को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है। “टुकड़े-टुकड़े गैंग” फिर सुर्खियों में आ गया है। कन्हैया कुमार बिहार से टिकट चाहते थे लेकिन पार्टी ने उन्हें उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक नई सूची जारी की, जिसमें पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने जेपी अग्रवाल को चांदनी चौक सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि पूर्व सांसद उदित राज को उत्तर पश्चिम दिल्ली-एससी सीट से मैदान में उतारा है।
Trending
- सोजत के कवि नवनीत राय ‘रुचिर’ को मिला राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान – 2026
- आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है- राहुल गांधी
- पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ रघु शर्मा पश्चिम बंगाल में बने ऑब्जर्वर
- “देर आए – दुरुस्त आए” धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
- एवरग्रीन सीनियर सिटीजन क्लब का शुभ दिन कार्यक्रम संपन्न
- जयपुर में ACB का बड़ा ट्रैप
- मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?
- कुछ खास है हम सभी में….

