Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- “देर आए – दुरुस्त आए” धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
- एवरग्रीन सीनियर सिटीजन क्लब का शुभ दिन कार्यक्रम संपन्न
- जयपुर में ACB का बड़ा ट्रैप
- मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?
- कुछ खास है हम सभी में….
- “भारतीय शासन व्यवस्था की प्रयोगशाला”
- विदेशी विचारों और सिद्धांतों का फ़ैशन।
- वह रात, जब आसमान भी रोया था…!!पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का वह दिन
Author: admin
♦झारखंड में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने झारखंड की रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इन्हें ठिकानों पर बड़े पैमाने पर परिवर्तन निदेशालय की टीम को कैश भी बरामद हुआ है। जिन जगहों पर छापेमारी की गई है उसमें ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल शामिल है। उनके घर से प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने भारी नकद राशि को बरामद किया है। अब तक मेरी जानकारी के मुताबिक 20 से 30 करोड रुपए के बीच की नगदी बरामद की गई है। इन नोटों की गाड़ियों को गिरने के…
राज्यसभा सदस्य बनाने के नाम पर दो करोड़ से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी राष्ट्रपति के नाम पर पीड़ितों को झांसा देते थे। भरोसा दिलाने के लिए राष्ट्रपति के नाम पर फर्जी जन्मदिन बधाई पत्र भेजते थे। आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ठगी के आरोपी महंत नानक दास और नवीन कुमार को गिरफ्तार किया है। नानक दास कबीर पंथ के महंत हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने कई लोगों से करोड़ों की ठगी की आशंका जताई है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि कुछ दिन पहले पीसीआर कॉल मिली थी। फोन करने वाले…
नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा रायबरेली और अमेठी में लोकसभा चुनाव प्रचार का नेतृत्व करेंगी तथा दोनों सीट पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सोमवार से उत्तर प्रदेश के इन संसदीय क्षेत्रों में डेरा डालेंगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। कई दिनों से जारी असमंजस को खत्म करते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को घोषणा की कि राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जो पिछले दो दशकों से उनकी मां सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रहा है। वहीं, गांधी परिवार के करीबी सहयोगी किशोरी लाल शर्मा अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका गांधी ने पहले ही प्रचार अभियान…
BJP की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों का सामना करना होगा, जलेसर में रैली के दौरान AKhilesh Yadav ने केंद्र पर साधा निशाना। आगरा। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा इस लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों का सामना करना पड़ेगा। सपा अध्यक्ष ने आगरा लोकसभा क्षेत्र के जलेसर में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा की कड़ी आलोचना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जो लोग मन की बात करते थे, हम उनसे कहेंगे कि…
गुजरात के सूरत में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति पर भाजपा नेताओं और एक दक्षिणपंथी संगठन के नेता की हत्या की कथित साजिश रचने का आरोप लगा है। आरोपी की पहचान मौलवी सोहेल अबुबक्र तिमोल के रूप में हुई है, 7जो एक धागा फैक्ट्री में प्रबंधक के रूप में काम करता था। इसके अलावा वह मुस्लिम बच्चों को इस्लाम पर निजी ट्यूशन भी देता था। इस मामले पर राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। सूरत के…
ओटावा: पिछले साल भारत द्वारा नामित खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के सिलसिले में शुक्रवार को कनाडा में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। हरदीप सिंह निज्जर मौत से भारत और कनाडा के बीच बड़ा विवाद पैदा हो गया था। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने अब उन तीनों आरोपियों की तस्वीरें और पहचान जारी की है, जिन्हें अल्बर्टा के एडमोंटन शहर में गिरफ्तार किया गया था। इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेटिव टीम (आईएचआईटी) ने तीनों की पहचान की घोषणा की – करण बराड़, 22, कमलप्रीत सिंह, 22 और करणप्रीत सिंह, 28। इन सभी पर फर्स्ट-डिग्री हत्या और हत्या की…
विधायक एचडी रेवन्ना अपहरण के मामले में कर्नाटक पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने गिरफ्तार कर लिया।
कर्नाटक जनता दल (सेक्युलर) के विधायक एचडी रेवन्ना को उनके खिलाफ दर्ज अपहरण के मामले में कर्नाटक पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने गिरफ्तार कर लिया। जद (एस) विधायक को उनके पिता और पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा के घर से गिरफ्तार किया गया था। अपहरण के एक मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम राहत के उनके अनुरोध को बेंगलुरु की एक अदालत द्वारा खारिज किए जाने के तुरंत बाद कर्नाटक पुलिस टीम ने एचडी रेवन्ना को हिरासत में ले लिया। एचडी रेवन्ना पर अपहरण का मामला चल रहा है क्योंकि आरोप है कि उनके सहयोगी ने एक 20 वर्षीय…
ब्रेकिंग न्यूज़ आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों द्वारा भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के काफिले पर गोलीबारी की गई। सुरक्षा अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ सैन्यकर्मियों को चोटें आईं। यह हमला सुरनकोट के सनाई गांव में हुआ। विवरण का पता लगाने के लिए भारतीय सेना और पुलिस के जवानों को क्षेत्र में भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स इकाई ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वाहनों को शाहसितार के पास जनरल क्षेत्र…
एक बार फिर भारत ने बड़ी जीत अपने नाम की है। भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी पक्की कर ली है। अरब सागर में मौजूद वो जहाज जिसे ईरान ने अपने कब्जे में लिया था उस पर 17 हिंदुस्तानी सवार थे। अब खबर आई है कि सभी के सभी भारतीयों को अब ईरान ने आजाद कर दिया है। लंबे संघर्ष और बातचीत के कई दौर के बाद पूरे 17 भारतीय नागरिकों की रिहाई पक्की हो गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से लगातार ईरान के साथ संपर्क साधा गया था। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खुद…
जयपुर में होंगे पर्यटन संबंधित दो बड़े आयोजन – रविवार शाम 7 बजे होगा जीआईटीबी का भव्य उद्घाटन जयपुर, 4 मई। जयपुर में रविवार को पर्यटन से संबंधित दो बड़े कार्यक्रमों का आयोजन होने जा रहा है। पहला, होटल रामबाग पैलेस में सुबह 10.30 बजे से एक दिवसीय ‘वेड इन इंडिया’ एक्सपो का आयोजन होगा। वहीं शाम को शाम 7 बजे से द ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार (जीआईटीबी) के 13वें संस्करण का उद्घाटन जयमहल पैलेस में होगा।8 रामबाग पैलेस में ‘वेड इन इंडिया’ एक्सपो के उद्घाटन समारोह में राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव, गायत्री राठौड़ और…
