♦झारखंड में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने झारखंड की रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इन्हें ठिकानों पर बड़े पैमाने पर परिवर्तन निदेशालय की टीम को कैश भी बरामद हुआ है। जिन जगहों पर छापेमारी की गई है उसमें ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल शामिल है। उनके घर से प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने भारी नकद राशि को बरामद किया है। अब तक मेरी जानकारी के मुताबिक 20 से 30 करोड रुपए के बीच की नगदी बरामद की गई है। इन नोटों की गाड़ियों को गिरने के लिए नोट गिरने वाली मशीन मंगाई जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने फरवरी 2023 में कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में अनियमिताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र के. राम को गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया है कि जो राशि बरामद की गई है वह ब्लैक मनी का हिस्सा है। बता दीजिए जांच में ₹10000 रिश्वत के मामले से शुरू हुई थी और इसी जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय को ऐसी कड़ियां मिली जिसके जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खुलासा हुआ है।
Trending
- सोजत के कवि नवनीत राय ‘रुचिर’ को मिला राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान – 2026
- आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है- राहुल गांधी
- पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ रघु शर्मा पश्चिम बंगाल में बने ऑब्जर्वर
- “देर आए – दुरुस्त आए” धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
- एवरग्रीन सीनियर सिटीजन क्लब का शुभ दिन कार्यक्रम संपन्न
- जयपुर में ACB का बड़ा ट्रैप
- मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?
- कुछ खास है हम सभी में….

