- भोपाल निवासी देहदानी श्री धीरज भटनागर का निधन।
समस्त कायस्थ समाज में शोक की लहर।
भोपाल/ 3 नवंबर 2025 को रात्रि लगभग 12:30 बजे कार्डियक अरेस्ट के कारण श्री धीरज भटनागर जी का निधन हो गया।
इस शोक समाचार को जिसने भी सुना वह स्तब्ध रह गया। धीरज जी एवं उनकी पत्नी सुनीता भटनागर ने पूर्व से ही देहदान हेतु संकल्प पत्र भर रखा था।
स्वर्गीय धीरज भटनागर जी के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ भोपाल के ऑल इंडिया मेडिकल साइंस चिकित्सालय ले जाया गया।
श्रीमती सुनीता भटनागर एवं उनके पुत्र और पुत्री ने अपने पिता के संकल्प पर दृढ़ रहते हुए समाज में एक सर्वोच्च उदाहरण पेश किया है।
श्रीमती सुनीता भटनागर पेशे से शिक्षिका है तथा उन्होंने भी देहदान का संकल्प पत्र भर रखा है। कायस्थ समाज के संगठनों ने स्वर्गीय भटनागर को अपनी भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रभु से प्रार्थना की है।
लास्ट टर्मिनल मीडिया स्वर्गीय भटनागर को शत-शत नमन करता है।
Trending
- सोजत के कवि नवनीत राय ‘रुचिर’ को मिला राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान – 2026
- आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है- राहुल गांधी
- पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ रघु शर्मा पश्चिम बंगाल में बने ऑब्जर्वर
- “देर आए – दुरुस्त आए” धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
- एवरग्रीन सीनियर सिटीजन क्लब का शुभ दिन कार्यक्रम संपन्न
- जयपुर में ACB का बड़ा ट्रैप
- मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?
- कुछ खास है हम सभी में….

