नयी दिल्ली। पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के बच्चों के एक अस्पताल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है, जहां आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मौत हुई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात आग लगने के बाद से डॉक्टर नवीन किची फरार थे। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बेबी केयर न्यू बोर्न हॉस्पिटल में शनिवार रात करीब 11:30 बजे आग लग गई, जिसने आसपास की दो इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि 12 नवजात शिशुओं को अस्पताल से निकाला गया, लेकिन उनमें से सात की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि पांच बच्चों का दूसरे अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विवेक विहार थाने में भारतीय दंड संहिता(आईपीसी) की धारा 336 (दूसरों की जान खतरे में डालने वाला कार्य) और 304ए (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया है।
Trending
- वह रात, जब आसमान भी रोया था…!!पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का वह दिन
- बहुमत का आंकड़ा पूरा, विजय शनिवार को लेंगे शपथ
- शुभेंदु अधिकारी के P. A चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या
- वरिष्ठ पत्रकार आशा पटेल सहित अनेक पत्रकार ‘इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित।
- चुनाव के बाद वामपंथी मोर्चे नहीं रहेगा- राहुल गांधी
- T20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाला पहला देश बना भारत
- अजीत पवार प्लेन क्रैश पर गहराया विवाद
- Governor के अभिभाषण पर CM Sukhu का पलटवार, कहा- RDG हिमाचल का हक है

