चेन्नई। विजय थलपति तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को शपथ लेंगे।
तमिलनाडु में विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’को सरकार बनाने के लिए तीन छोटे दलों के समर्थन से अब जादुई नंबर मिल गया है। कांग्रेस के बाद तीन अन्य छोटे दल भी विजय के नेतृत्व में नई सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया और विदुथलाई चिरुथैगल काची ने शुक्रवार को विजय को समर्थन दिया, जिससे तमिलगा वेत्री कझगम को त्रिशंकु तमिलनाडु विधानसभा में बहुतम हासिल करने में मदद मिली और नई सरकार बनाने का दावा मजबूत हुआ।
कांग्रेस सहित छोटे दलों के समर्थन से 234 सदस्यों वाली विधानसभा में TVK के 118 से ज्यादा विधायक हो गए हैं, जो सरकार बनाने के लिए जादुई नंबर है। विजय की पार्टी के पास 107 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास पांच विधायक हैं CPI, CPI(M) और VCK दो-दो विधायक हैं।
तीनों पार्टियों का यह समर्थन ऐसे समय में आया है,जब सरकार बनाने को लेकर TVK और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के बीच राजनीतिक गतिरोध चल रहा है।
इस समर्थन के बाद शुक्रवार शाम को विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्य में चल रहे तेज राजनीतिक घटनाक्रम के बीच चुनाव नतीजे आने के बाद राज्यपाल के साथ यह उनकी तीसरी मुलाकात रही। TVK के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल से मुलाकात के दौरान विजय गठबंधन पार्टियों से मिले समर्थन पत्र सौंपे और बहुतम के आंकड़े के आधार पर सबसे बड़ी पार्टी के नेता के तौर पर सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश किया।
इससे पहले TVK को सरकार बनाने के लिए बुलाने में देरी से चेन्नई में लोक भवन के बाहर पार्टी समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया TVK समर्थक विजय को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने की मांग कर रहे थे
सीपीआई के महासचिव एमए बेबी ने राज्यपाल के हालात को संभालने के तरीके की आलोचना करते हुए कहा कि अगर चुनाव के बाद किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुतम नहीं मिलता है तो सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए बुलाया जाना चाहिए था। बेबी ने कहा, “TVK नेता राज्यपाल के पास एक अनुरोध लेकर गए थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसलिए, राज्यपाल ने जानबूझकर बाधा पैदा की है।” उन्होंने आगे कहा कि CPI, CPI(M) और VCK ने TVK को समर्थन करने का फैसला किया ताकि तमिलनाडु में डेमोक्रेटिक तरीके से चुनी हुई सरकार बन सके।
सीपीआई के विधायक दल के नेता टी. रामचंद्रन ने शुक्रवार को पत्र लिखकर विजय को समर्थन का ऐलान किया। उन्होंने लिखा, “पार्टी सचिव, एम. वीरपांडियन के निर्देशों के तहत, मैं, टी. रामचंद्रन, सीपीआई, तमिलनाडु विधायक दल के नेता के तौर पर, हमारे दो विधायकों की तरफ से, तमिलनाडु में सरकार बनाने के मकसद से, सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में तमिलगा वेत्री कझगम को अपना बिना शर्त समर्थन देता हूं। यह समर्थन 23 अप्रैल 2026 को तमिलनाडु के लिए हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के आधार पर दिया जा रहा है, और यह तमिलनाडु के लोगों के लिए स्थिर, पंथनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक शासन के हित में दिया जा रहा है मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप मेरे बिना शर्त समर्थन देता हूं।

