जयपुर-अजमेर हाईवे पर LPG गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रक में आग लग गई और एक-एक सिलेंडर फटने लगे। ब्लास्ट के बाद दूर-दूर तक खेतों में सिलेंडर गिर रहे हैं। 20 गाड़ियां चपेट में आ गईं। हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। 5 लोगों के घायल होने की सूचना है। 10 किमी दूर से आग की लपटें दिखाई दे रही हैं और धमाके सुनाई दे रहे हैं। पुलिस अधिकारी दीपक खंडेलवाल मौके पर पहुंचे और दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया है। हादसे के बाद करीब 7 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने नासनोदा से मौजमाबाद होते हुए दूदू के लिए रूट डायवर्ट किया है। हादसा रात करीब 10 बजे जयपुर-अजमेर हाईवे पर दूदू के मौजमाबाद के पास हादसा हुआ। सावरदा-गिडानी के बीच बालाजी धर्मकांटा के पास एलपीजी गैस सिलेंडर से भरा ट्रक खड़ा था। तभी अवैध रूप से बने कट से टर्न लेते हुए पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे दूध से भरे टैंकर ने एलपीजी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेजी थी कि एलपीजी गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलट गया और उसमें आग लग गई। घटनास्थल से 500 मीटर दूर पेट्रोलपंप है।
Trending
- सोजत के कवि नवनीत राय ‘रुचिर’ को मिला राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान – 2026
- आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है- राहुल गांधी
- पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ रघु शर्मा पश्चिम बंगाल में बने ऑब्जर्वर
- “देर आए – दुरुस्त आए” धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
- एवरग्रीन सीनियर सिटीजन क्लब का शुभ दिन कार्यक्रम संपन्न
- जयपुर में ACB का बड़ा ट्रैप
- मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?
- कुछ खास है हम सभी में….

