Close Menu
My Blog

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वह रात, जब आसमान भी रोया था…!!पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का वह दिन

    May 21, 2026

    बहुमत का आंकड़ा पूरा, विजय शनिवार को लेंगे शपथ

    May 8, 2026

    शुभेंदु अधिकारी के P. A चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वह रात, जब आसमान भी रोया था…!!पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का वह दिन
    • बहुमत का आंकड़ा पूरा, विजय शनिवार को लेंगे शपथ
    • शुभेंदु अधिकारी के P. A चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या
    • वरिष्ठ पत्रकार आशा पटेल सहित अनेक पत्रकार ‘इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित।
    • चुनाव के बाद वामपंथी मोर्चे नहीं रहेगा- राहुल गांधी
    • T20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाला पहला देश बना भारत
    • अजीत पवार प्लेन क्रैश पर गहराया विवाद
    • Governor के अभिभाषण पर CM Sukhu का पलटवार, कहा- RDG हिमाचल का हक है
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    My BlogMy Blog
    Demo
    • Home
    • International
    • National

      वह रात, जब आसमान भी रोया था…!!पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का वह दिन

      May 21, 2026

      बहुमत का आंकड़ा पूरा, विजय शनिवार को लेंगे शपथ

      May 8, 2026

      शुभेंदु अधिकारी के P. A चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

      May 6, 2026

      वरिष्ठ पत्रकार आशा पटेल सहित अनेक पत्रकार ‘इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित।

      May 4, 2026

      चुनाव के बाद वामपंथी मोर्चे नहीं रहेगा- राहुल गांधी

      April 4, 2026
    • States
      • Rajasthan
      • Haryana
      • Delhi/NCR
      • Uttar Pradesh
      • Madhy Pradesh
      • Punjab
    • Lifestyle
    • Youth Voice
    • Entertainment
    • Religious
    • Editorial
    • Election 2024
    My Blog
    Home»All News»दुःख के साये में जश्न कैसे मनाया जा सकता है?- अखिलेश यादव
    All News

    दुःख के साये में जश्न कैसे मनाया जा सकता है?- अखिलेश यादव

    संभल की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासत तेज है। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम ऐसे समय में जश्न मना रहे हैं जब संभल में सरकार ने जिस तरह का काम किया है, उसने कई लोगों की जान ले ली है।' उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि दुःख के साये में जश्न कैसे मनाया जा सकता है?
    adminBy adminNovember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संभल की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासत तेज है। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम ऐसे समय में जश्न मना रहे हैं जब संभल में सरकार ने जिस तरह का काम किया है, उसने कई लोगों की जान ले ली है।’ उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि दुःख के साये में जश्न कैसे मनाया जा सकता है? वहां के सांसद, वहां के विधायक और उनके बेटे पर झूठे मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं।  सपा अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि अगर कोई गलती है तो वह सरकार की है। जब सर्वे हो ही चुका था तो दोबारा क्यों करें? और अगर सर्वे दोबारा भी कराना था तो मिल बैठ कर चर्चा कर सकते थे। शेष बिन्दुओं पर चर्चा के बाद पुनः सर्वेक्षण कराया जा सकता था। उन्होंने कहा कि हम सर्वे के खिलाफ नहीं थे लेकिन जो लोग सर्वे के दौरान टीम के पीछे नारे लगा रहे थे, क्या उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हुई? क्या सर्वे टीम के साथ कोई बीजेपी कार्यकर्ता भी थे जो लोगों को भड़का रहे थे? क्या उन्हें गिरफ्तार किया गया? क्या उन्हें जेल भेजा जाएगा?  अखिलेश ने कहा कि वहां कोई नहीं जा सकता। दोनों सदनों के नेता सम्भल आना चाहते हैं लेकिन उन्हें जाने की अनुमति नहीं है। हमारे सभी सांसद संभल जाना चाहते हैं लेकिन हमें इजाजत नहीं है।  संभल की विवादित जामा मस्जिद परिसर में रविवार को सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के तीसरे दिन मंगलवार को हालात में सुधार देखने को मिला और स्कूल भी खुले। संभल में रविवार जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हालत खराब हो गई, जिसमें पत्थर बाजी और आगजनी की घटना में चार लोगों की मौत हो गयी और करीब 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में सोमवार को 25 लोगों को गिरफ्तार किया। सोमवार को संभल में बाजार बंद था लेकिन कई इलाकों में दुकानें खुली देखी गईं।  आज सुबह भी स्थिति सामान्य नजर आ रही है। आज स्कूल भी खुले हैं और सुबह सुबह रोजमर्रा की जरूरतों की दुकान खुली नजर आ रही है, लेकिन जिले में इंटरनेट सेवा आज भी बंद है जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी महसूस हो रही है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ड्रोन, सीसीटीवी और मोबाइल के वीडियो खंगाल रही है तथा उपद्रव करने वालों को चिह्नित कर रही है, ताकि उन्हें पकड़ा जा सके। अब तक इस मामले में सात प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है जिसमें संभल के सांसद जिया उर रहमान वर्क और संभल विधायक के पुत्र सुहैल इकबाल सहित 2750 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। 

    Aicc Aklesh yadev Amit shah Ashok gahlot featured Govind singh Dodasra Malikaarjun congress President Narendra modi Pcc up Rahul gandhi Soniya gandhi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    वह रात, जब आसमान भी रोया था…!!पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का वह दिन

    May 21, 2026

    बहुमत का आंकड़ा पूरा, विजय शनिवार को लेंगे शपथ

    May 8, 2026

    शुभेंदु अधिकारी के P. A चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    वह रात, जब आसमान भी रोया था…!!पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का वह दिन

    May 21, 2026

    बहुमत का आंकड़ा पूरा, विजय शनिवार को लेंगे शपथ

    May 8, 2026

    शुभेंदु अधिकारी के P. A चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 6, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार आशा पटेल सहित अनेक पत्रकार ‘इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित।

    May 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    All News

    वह रात, जब आसमान भी रोया था…!!पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का वह दिन

    By adminMay 21, 20260

    पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का वह दिन इक्कीस मई… आज बरसों बाद फिर…

    बहुमत का आंकड़ा पूरा, विजय शनिवार को लेंगे शपथ

    May 8, 2026

    शुभेंदु अधिकारी के P. A चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 6, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार आशा पटेल सहित अनेक पत्रकार ‘इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित।

    May 4, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us

    Mrs.Sneh Lata Bhatnagar
    RNI No Rajhin/15812
    UDHYAM: UDYAM-RJ-17-0142928
    Govt of India
    148,Patraker Colony,
    Mansarover,
    JAIPUR,RAJASTHAN INDIA
    Pin code no. 302020

    Latest News

    वह रात, जब आसमान भी रोया था…!!पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का वह दिन

    May 21, 2026

    बहुमत का आंकड़ा पूरा, विजय शनिवार को लेंगे शपथ

    May 8, 2026

    शुभेंदु अधिकारी के P. A चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Buy Now
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.