- नवनीत राणा ने ओवैसी भाइयों को लेकर टिप्पणी की है, जिसके बाद ये मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में अब एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैंने छोटे को समझाने के बाद रोका हुआ है, छोड़ दूं क्या? एक बार छोटा निकल गया तो मेरे सिवा किसी की नहीं सुनेगा। किसी को मालूम नहीं है कि छोटा क्या है। वो एक तोप है जिसे मैंने रोका हुआ है, वरना जिस दिन कह दिया कि मियां मैं आराम करता हूं तुम संभालो । उन्होंने कहा कि अभी मैंने रोका हुआ है तो वो सिंगल लेकर खेलता जा रहा है। अगर पूरी कमान उसे सौंप दी तो कैसी बैटिंग करेगा सोच लो। टी20 उसने शुरू किया तो तुम्हारा क्या होगा सोचो। बता दें कि ये विवाद तब शुरू हुआ है जब नवनीत राणा ने आक्रामक बयान दिया था। हैदराबाद में एक मंच पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि छोटा बोलता है कि पुलिस को 15 मिनट के लिए हटा दो हम दिखाएंगे हम क्या कर सकते है।
Trending
- सोजत के कवि नवनीत राय ‘रुचिर’ को मिला राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान – 2026
- आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है- राहुल गांधी
- पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ रघु शर्मा पश्चिम बंगाल में बने ऑब्जर्वर
- “देर आए – दुरुस्त आए” धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
- एवरग्रीन सीनियर सिटीजन क्लब का शुभ दिन कार्यक्रम संपन्न
- जयपुर में ACB का बड़ा ट्रैप
- मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?
- कुछ खास है हम सभी में….

