Close Menu
My Blog

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार का बुधवार को एक भीषण विमान दुर्घटना में निधन

    January 28, 2026

    श्याम राय भटनागर पत्रकारिता साहित्य सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन 25 जनवरी को।

    January 23, 2026

    भारत की उभरती हुई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली युवा गोल्फ खिलाड़ी शिक्षा जैन

    January 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार का बुधवार को एक भीषण विमान दुर्घटना में निधन
    • श्याम राय भटनागर पत्रकारिता साहित्य सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन 25 जनवरी को।
    • भारत की उभरती हुई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली युवा गोल्फ खिलाड़ी शिक्षा जैन
    • जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द
    • पिंक सिटी नेशनल लिटरेचर ड्रामा फेस्टिवल का शुभारंभ
    • जयपुर रेंज में IG एच.जी.आर. सुहासा के निर्देशन में चला विशाल एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन
    • फर्जी वेबसाइट और ऐप से 3500 करोड़ की ठगी, भरतपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश
    • भोपाल निवासी देहदानी श्री धीरज भटनागर का निधन।
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    My BlogMy Blog
    Demo
    • Home
    • International
    • National

      महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार का बुधवार को एक भीषण विमान दुर्घटना में निधन

      January 28, 2026

      श्याम राय भटनागर पत्रकारिता साहित्य सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन 25 जनवरी को।

      January 23, 2026

      भारत की उभरती हुई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली युवा गोल्फ खिलाड़ी शिक्षा जैन

      January 3, 2026

      जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द

      December 30, 2025

      पिंक सिटी नेशनल लिटरेचर ड्रामा फेस्टिवल का शुभारंभ

      December 12, 2025
    • States
      • Rajasthan
      • Haryana
      • Delhi/NCR
      • Uttar Pradesh
      • Madhy Pradesh
      • Punjab
    • Lifestyle
    • Youth Voice
    • Entertainment
    • Religious
    • Editorial
    • Election 2024
    My Blog
    Home»All News»महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार का बुधवार को एक भीषण विमान दुर्घटना में निधन
    All News

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार का बुधवार को एक भीषण विमान दुर्घटना में निधन

    विमान लैंडिंग के दौरान नियंत्रण से बाहर हो गया, जिसके बाद वह ज़मीन से टकरा गया और उसमें भीषण आग लग गई। विमान में अजित पवार के अलावा दो क्रू मेंबर सहित कुल पांच लोग सवार थे।अधिकारियों के अनुसार, हादसे में कोई भी यात्री जीवित नहीं बचा।
    adminBy adminJanuary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार का बुधवार को एक भीषण विमान दुर्घटना में निधन हो गया। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पुष्टि की है कि इस हादसे में विमान में सवार अजित पवार समेत सभी पांच यात्रियों की मौत हो गई।उपमुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के बीच एक जनसभा में शामिल होने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। इसी दौरान उनका विमान बारामती के पास लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान लैंडिंग के दौरान नियंत्रण से बाहर हो गया, जिसके बाद वह ज़मीन से टकरा गया और उसमें भीषण आग लग गई। विमान में अजित पवार के अलावा दो क्रू मेंबर सहित कुल पांच लोग सवार थे।अधिकारियों के अनुसार, हादसे में कोई भी यात्री जीवित नहीं बचा।घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आग और धुएं के गुबार, विमान का बुरी तरह क्षतिग्रस्त मलबा और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाती एम्बुलेंस दिखाई दीं। स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचकर हर संभव मदद करते नजर आए। पुणे के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के अनुसार, तीन शवों को बारामती मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जबकि अन्य की पहचान की प्रक्रिया जारी है।हादसे की सूचना मिलते ही डीजीसीए अधिकारियों की एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है। इसके साथ ही आपातकालीन सेवाएं और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। इधर, एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले, तथा उपमुख्यमंत्री अजित पवार का परिवार पत्नी सुनेत्रा पवार और पुत्र पार्थ पवार घटना के समय दिल्ली में मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, प्रफुल्ल पटेल और पवार परिवार दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो चुके हैं।अजित अनंतराव पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को महाराष्ट्र के देओलाली प्रवरा (अहमदनगर) में हुआ था। वे भारतीय राजनीति की एक प्रभावशाली शख्सियत और महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक माने जाते थे। पवार छह बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे और अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने वित्त, सिंचाई, योजना और प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का नेतृत्व किया।वे बारामती से आठ बार विधायक चुने गए और क्षेत्रीय विकास तथा प्रशासनिक पकड़ के लिए पहचाने जाते थे।वर्ष 2023 में उन्होंने शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी से अलग होकर अपनी राजनीतिक धारा बनाई और भाजपा-नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री बने। वे न केवल एनसीपी के प्रमुख नेता थे, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के एक मजबूत स्तंभ के रूप में उनकी पहचान रही। अजित पवार के आकस्मिक निधन से महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे देश की राजनीति में एक गहरी रिक्तता पैदा हो गई है। उनका जाना राज्य के राजनीतिक परिदृश्य के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। 

    Abhas Bhatnagar aicc Amit shash featured Govind singh Dodasra Maharashtra gov. Malikaarjun congress President Narendra modi Pawan Arora Rahul gandhi Soniya gandhi Supriya shrinet TikaRam juli
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    श्याम राय भटनागर पत्रकारिता साहित्य सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन 25 जनवरी को।

    January 23, 2026

    भारत की उभरती हुई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली युवा गोल्फ खिलाड़ी शिक्षा जैन

    January 3, 2026

    जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द

    December 30, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार का बुधवार को एक भीषण विमान दुर्घटना में निधन

    January 28, 2026

    श्याम राय भटनागर पत्रकारिता साहित्य सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन 25 जनवरी को।

    January 23, 2026

    भारत की उभरती हुई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली युवा गोल्फ खिलाड़ी शिक्षा जैन

    January 3, 2026

    जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द

    December 30, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    All News

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार का बुधवार को एक भीषण विमान दुर्घटना में निधन

    By adminJanuary 28, 20260

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार का बुधवार…

    श्याम राय भटनागर पत्रकारिता साहित्य सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन 25 जनवरी को।

    January 23, 2026

    भारत की उभरती हुई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली युवा गोल्फ खिलाड़ी शिक्षा जैन

    January 3, 2026

    जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द

    December 30, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us

    Mrs.Sneh Lata Bhatnagar
    RNI No Rajhin/15812
    UDHYAM: UDYAM-RJ-17-0142928
    Govt of India
    148,Patraker Colony,
    Mansarover,
    JAIPUR,RAJASTHAN INDIA
    Pin code no. 302020

    Latest News

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार का बुधवार को एक भीषण विमान दुर्घटना में निधन

    January 28, 2026

    श्याम राय भटनागर पत्रकारिता साहित्य सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन 25 जनवरी को।

    January 23, 2026

    भारत की उभरती हुई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली युवा गोल्फ खिलाड़ी शिक्षा जैन

    January 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Buy Now
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.