- राजस्थान के बाड़मेर में देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. एक ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहनों में देखते ही देखते भीषण आग लग गई। हादसा इतना भयानक था कि स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों की मौके पर ही ज़िंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।
हादसे में जिंदा जल गए चार लोग
जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब स्कॉर्पियो और ट्रेलर आमने-सामने से आ रहे थे। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर राख हो गई। मृतकों की पहचान मोहन सिंह, शम्भु सिंह, पांचाराम और प्रकाश बाड़मेर के रूप में हुई है।वहीं, ड्राइवर दिलीप सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे सिणधरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बालोतरा रेफर कर दिया गया।
Trending
- सोजत के कवि नवनीत राय ‘रुचिर’ को मिला राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान – 2026
- आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है- राहुल गांधी
- पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ रघु शर्मा पश्चिम बंगाल में बने ऑब्जर्वर
- “देर आए – दुरुस्त आए” धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
- एवरग्रीन सीनियर सिटीजन क्लब का शुभ दिन कार्यक्रम संपन्न
- जयपुर में ACB का बड़ा ट्रैप
- मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?
- कुछ खास है हम सभी में….

