Close Menu
My Blog

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने ओबीसी वर्ग को लेकर बड़ा कदम

    August 23, 2025

    इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी

    August 19, 2025

    सी. पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के उपराष्ट्रपति- सूत्र

    August 17, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने ओबीसी वर्ग को लेकर बड़ा कदम
    • इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी
    • सी. पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के उपराष्ट्रपति- सूत्र
    • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की निर्माण कार्यों एवं कार्यकारी एजेंसियों की समीक्षा- पूर्ण गुणवत्ता एवं तय समयावधि में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
    • राजस्थान के राज्यपाल ने मुंबई में किया स्मृति डाक टिकट का विमोचन। राजस्थान के निवासी थे  स्वर्गीय पुरुषोत्तम दास पुरोहित।
    • आगरा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
    • 24 जुलाई को राष्ट्रीय सहकारी नीति 2025 का अनावरण करेंगे अमित शाह
    • 12 करोड़ रुपये, BMW और घर… महिला ने गुजारा भत्ते के तौर पर मांगा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    My BlogMy Blog
    Demo
    • Home
    • International
    • National

      ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने ओबीसी वर्ग को लेकर बड़ा कदम

      August 23, 2025

      इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी

      August 19, 2025

      सी. पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के उपराष्ट्रपति- सूत्र

      August 17, 2025

      सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की निर्माण कार्यों एवं कार्यकारी एजेंसियों की समीक्षा- पूर्ण गुणवत्ता एवं तय समयावधि में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

      August 13, 2025

      राजस्थान के राज्यपाल ने मुंबई में किया स्मृति डाक टिकट का विमोचन। राजस्थान के निवासी थे  स्वर्गीय पुरुषोत्तम दास पुरोहित।

      August 2, 2025
    • States
      • Rajasthan
      • Haryana
      • Delhi/NCR
      • Uttar Pradesh
      • Madhy Pradesh
      • Punjab
    • Lifestyle
    • Youth Voice
    • Entertainment
    • Religious
    • Editorial
    • Election 2024
    My Blog
    Home»All News»मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से सदन में टूटा गतिरोध
    All News

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से सदन में टूटा गतिरोध

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अध्यक्ष के आसन पर बहुत बड़ी-बड़ी विभूतियां विराजमान रही हैं, वो सभी हमारे लिए सम्मानीय रहे हैं। अध्यक्ष हम सभी के लिए सम्माननीय होते हैं।
    adminBy adminFebruary 27, 2025No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सदन की मर्यादा सुनिश्चित करना सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष
    दोनों की जिम्मेदारी-
    विकसित एवं उत्कृष्ट राजस्थान बनाने के लिए
    मिलकर आगे बढ़ना होगा-मुख्यमंत्री

    जयपुर, 27 फरवरी। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की 8 करोड़ जनता का ध्यान रखते हुए विकसित एवं उत्कृष्ट राजस्थान बनाने के लिए सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष को साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि सदन की मर्यादा कैसे रहे, यह सुनिश्चित करना सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सदस्यों की जिम्मेदारी है।

    मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कई दिन से चले आ रहे गतिरोध के समाप्त होने के बाद गुरुवार को सदन में अपने वक्तव्य में कहा कि जब हम सभी सदस्य सदन में चर्चा करते हैं और वाद-विवाद होता है तो कई बात ऐसी भी निकल जाती है जो हम कहना नहीं चाहते लेकिन उसके लिए सदन बाधित होना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हम चाहे पक्ष के हों या प्रतिपक्ष के सदस्य हों, राजस्थान की जनता को हम सभी से बहुत बड़ी उम्मीदें हैं। जनप्रतिनिधि के प्रति जनता के मन में जो सम्मान और समर्पण का भाव होता है, उसका अगर ध्यान रखेंगे तो मेरा और तेरा का फर्क खत्म हो जाएगा।

    जो भी बोलें, सोच विचार कर बोलें क्योंकि जो गलत है वो खुद के लिए भी गलत —

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा कोई भी वक्तव्य जो सदन की गरिमा के अनुरूप नहीं होता है, वह जनता या अन्य सदस्यों के लिए ही गलत नहीं होता बल्कि खुद के लिए भी गलत और रात काली करने वाला होता है। जो भी सदस्य गलत बोलता है उसको पश्चाताप होता है। इसलिए हम जो भी बात बोलें, उसे सोच-विचार कर रखना चाहिए क्योंकि छोटी सी बात धीरे-धीरे बढ़ते-बढ़ते कितनी बड़ी हो जाती है।

    अध्यक्ष हम सभी के लिए सम्माननीय, नियमों की पालना करना ही सबसे बड़ा नियम —

    1. मुख्यमंत्री ने कहा कि अध्यक्ष के आसन पर बहुत बड़ी-बड़ी विभूतियां विराजमान रही हैं, वो सभी हमारे लिए सम्मानीय रहे हैं। अध्यक्ष हम सभी के लिए सम्माननीय होते हैं। सदन को चलाने के लिए अध्यक्ष ही हमारे प्रमुख होते हैं। उन्होंने कहा कि सदन में हमारे साथी कई बार प्रूफ देते हैं, नियमों की जानकारी देते हैं लेकिन सबसे बड़ा नियम और संयम यह है कि हम इन नियमों की पालना करें। जोर से हल्ला मचाते हुए या एक दिन किसी सुर्खी को बनाने से पहले हमें ध्यान देना चाहिए क्योंकि सदन का समय बहुत कीमती होता है और इसका पूरा खर्च राजस्थान की जनता वहन करती है। हमें सोचना चाहिए कि सदन में हमारा एक-एक मिनट कैसे उपयोगी हो सकता है। राजस्थान की जनता के लिए हम क्या कर सकते हैं। अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के प्रति हमारी सद्भावना क्या है, उस पर विचार करने के लिए यह सदन है।

    सभी सदस्य गरिमा के साथ करें आचरण और व्यवहार —

    शर्मा ने कहा कि 2-3 दिन से सदन में बड़ा व्यवधान था, जिस पर कई लोगों ने कहा कि सदन की कार्यवाही आगे के लिए स्थगित कर दी जाए लेकिन मैंने कहा कि सदन इसके लिए नहीं होता है। यह राजस्थान की जनता का सदन है। राजस्थान की जनता सोचती है कि यहां हमारे जनप्रतिनिधि चाहे वो पक्ष या विपक्ष हों, वे हमारे लिए विचार करते हैं। उन्होंने कहा कि भावावेश में आकर हम कई प्रकार की टिप्पणी करते हैं, जो ठीक नहीं है। जो बड़ा होता है उसको बड़प्पन के आधार पर अपना व्यवहार-आचरण बदलना होता है। उसको देखना पड़ता है कि किस पद पर हूं, कैसा व्यवहार मुझे करना है और कैसा नहीं करना है। जिस वृक्ष में फल लगते हैं वही झुकता है इसलिए सभी सदस्य गरिमा के साथ आचरण करें। उनके व्यवहार से या शब्दों से कोई आहत हो, यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सदन की मर्यादा कैसे रहे, यह सुनिश्चित करना सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सदस्यों की जिम्मेदारी है।

    अच्छे को अच्छा और गलत को गलत कहना सीखना होगा —

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में हमारे विपक्ष और पक्ष के जो भी सदस्य अच्छा बोलते हैं, मैं उनको फोन करता हूँ कि आप बहुत अच्छे बोले। मैंने नेता प्रतिपक्ष को भी एक बार फोन करके कहा कि आपने अच्छी बात बोली। उन्होंने कहा कि अच्छे को अच्छा कहना हमें सीखना होगा। अच्छी बात बोलने वालों को उत्साहित करना होगा और गलत को गलत भी कहना होगा।

    उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मंत्री द्वारा बोले शब्दों को विलोपित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता हमें देखती है इसलिए टिप्पणी चाहे उधर से हो या इधर से हो, कहीं भी ठीक नहीं होती है। जिस उद्देश्य, भाव और भावना से सदन में राजस्थान की जनता ने हमें भेजा ह,ै हमें उसे पूरा करना है। उन्होंने कहा कि हम तो विपक्ष को अपनी ताकत मानते हैं और विपक्ष जो भी कहता है, उस बात पर संज्ञान भी लेते हैं जिससे राजस्थान की जनता को उसका फायदा मिले।

    मुख्यमंत्री ने अपने वक्तव्य में प्रतिपक्ष के नेता और मुख्य सचेतक को भी धन्यवाद दिया कि उन्होंने गतिरोध समाप्त करने की पहल करने के लिए संपर्क किया। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष  टीकाराम जूली ने सदन में गतिरोध समाप्त करने की पहल करते हुए वार्ता करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया।

    Ashok gahlot Bhagenlal Sharma c.m BJP RAJASTHAN featured Govind singh Dodasra Pcc rajasthan TikaRam juli Vasudev devnani
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने ओबीसी वर्ग को लेकर बड़ा कदम

    August 23, 2025

    इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी

    August 19, 2025

    सी. पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के उपराष्ट्रपति- सूत्र

    August 17, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने ओबीसी वर्ग को लेकर बड़ा कदम

    August 23, 2025

    इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी

    August 19, 2025

    सी. पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के उपराष्ट्रपति- सूत्र

    August 17, 2025

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की निर्माण कार्यों एवं कार्यकारी एजेंसियों की समीक्षा- पूर्ण गुणवत्ता एवं तय समयावधि में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

    August 13, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    All News

    ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने ओबीसी वर्ग को लेकर बड़ा कदम

    By adminAugust 23, 20250

    ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने ओबीसी वर्ग को लेकर बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को जारी…

    इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी

    August 19, 2025

    सी. पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के उपराष्ट्रपति- सूत्र

    August 17, 2025

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की निर्माण कार्यों एवं कार्यकारी एजेंसियों की समीक्षा- पूर्ण गुणवत्ता एवं तय समयावधि में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

    August 13, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us

    Mrs.Sneh Lata Bhatnagar
    RNI No Rajhin/15812
    UDHYAM: UDYAM-RJ-17-0142928
    Govt of India
    148,Patraker Colony,
    Mansarover,
    JAIPUR,RAJASTHAN INDIA
    Pin code no. 302020

    Latest News

    ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने ओबीसी वर्ग को लेकर बड़ा कदम

    August 23, 2025

    इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी

    August 19, 2025

    सी. पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के उपराष्ट्रपति- सूत्र

    August 17, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Buy Now
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.