राजस्थान में करप्ट सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को अमजेर में भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की एक टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अजमेर के पंचशील स्थित जन शिक्षण संस्थान की निदेशक श्वेता आनंद को एसीबी ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी के इंस्पेक्टर में कार्रवाई की जानकारी देते बताया कि श्वेता आनंद के खिलाफ शिकायत शैलेंद्र कुमार नामक शख्स ने दी थी। शैलेंद्र भी जन शिक्षण संस्थान में कर्मचारी है, उसकी वेतन बढ़ोतरी के एक साल के 40 हजार रुपए थे। इस राशि को पास करने की एवज में श्वेता आनंद अपने ही कर्मचारी से 20000 रिश्वत की राशि की मांग कर रही थी। शैलेंद्र कुमार ने एसीबी कार्यालय में इस बात की शिकायत की. शैलेंद्र की शिकायत पर एसीबी ने रिश्वत की मांग का सत्यापन किया और शैलेंद्र कुमार को श्वेता आनंद के पास सरकारी रिकॉर्डर लेकर भेजा। इसके बाद रिश्वत मांगने की बात होता हुई और ऐसी भी ने जाल बिछाते हुए आज ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया सोमवार को शैलेंद्र कुमार ने जैसे ही निदेशक श्वेता आनंद को 20 हजार रुपए दिए, उसके बाद तुरंत एसीबी की टीम ने जन शिक्षण संस्थान कार्यालय में दबिश दी और निर्देशक श्वेता आनंद को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
Trending
- बहुमत का आंकड़ा पूरा, विजय शनिवार को लेंगे शपथ
- शुभेंदु अधिकारी के P. A चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या
- वरिष्ठ पत्रकार आशा पटेल सहित अनेक पत्रकार ‘इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित।
- चुनाव के बाद वामपंथी मोर्चे नहीं रहेगा- राहुल गांधी
- T20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाला पहला देश बना भारत
- अजीत पवार प्लेन क्रैश पर गहराया विवाद
- Governor के अभिभाषण पर CM Sukhu का पलटवार, कहा- RDG हिमाचल का हक है
- B G RAM G, MGNREGA का कोई ‘रिवैम्प’ नहीं है- राहुल गांधी

