शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED ने बड़ा एक्शन लिया है। बिजनेसमैन की 97 करोड़ की प्रॉपर्टी ईडी ने अटैच कर दी है। ईडी की मुंबई ब्रांच ने पीएमएलएल एक्ट के तहत शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपये की कीमत की संपत्ति को अटैच किया है।जब्त की गई संपत्ति में शिल्पा शेट्टी के नाम का जुहू में स्थित एक बंगला भी शामिल है। वहीं पुणे में मौजूद एक बंगले के अलावा राज कुंद्रा के नाम के कुछ शेयर भी ईडी ने अटैच किए हैं। ईडी ने ट्वीट करके खुद इसकी जानकारी दी है।इस मामले में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल का स्टेटमेंट आया है। उन्होंने कहा, ”हम कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करेंगे और अपने क्लाइंट्स की लिबर्टी और प्रॉपर्टी की सुरक्षा के लिए मनी लॉन्डरिंग एक्ट के प्रावधानों के तहत जरूरी कदम उठाएंगे। मेरे क्लाइंट्स मिस्टर राज कुंद्रा और मिसेज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता है। हमें माननीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मेरा मानना है कि जब हम माननीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष अपना निष्पक्ष प्रतिनिधित्व करते हैं, तो जांच एजेंसियां भी हमें न्याय दे सकती हैं। हमें निष्पक्ष जांच पर भरोसा है। हम आवश्यकता पड़ने पर अधिकारियों के साथ सहयोग करने के लिए कमिटेड हैं।
Trending
- वह रात, जब आसमान भी रोया था…!!पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का वह दिन
- बहुमत का आंकड़ा पूरा, विजय शनिवार को लेंगे शपथ
- शुभेंदु अधिकारी के P. A चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या
- वरिष्ठ पत्रकार आशा पटेल सहित अनेक पत्रकार ‘इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित।
- चुनाव के बाद वामपंथी मोर्चे नहीं रहेगा- राहुल गांधी
- T20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाला पहला देश बना भारत
- अजीत पवार प्लेन क्रैश पर गहराया विवाद
- Governor के अभिभाषण पर CM Sukhu का पलटवार, कहा- RDG हिमाचल का हक है

