Close Menu
My Blog

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?

    July 11, 2026

    कुछ खास है हम सभी में….

    July 11, 2026

    “भारतीय शासन व्यवस्था की प्रयोगशाला”

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?
    • कुछ खास है हम सभी में….
    • “भारतीय शासन व्यवस्था की प्रयोगशाला”
    • विदेशी विचारों और सिद्धांतों का फ़ैशन।
    • वह रात, जब आसमान भी रोया था…!!पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का वह दिन
    • बहुमत का आंकड़ा पूरा, विजय शनिवार को लेंगे शपथ
    • शुभेंदु अधिकारी के P. A चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या
    • वरिष्ठ पत्रकार आशा पटेल सहित अनेक पत्रकार ‘इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित।
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    My BlogMy Blog
    Demo
    • Home
    • International
    • National

      मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?

      July 11, 2026

      कुछ खास है हम सभी में….

      July 11, 2026

      “भारतीय शासन व्यवस्था की प्रयोगशाला”

      June 30, 2026

      विदेशी विचारों और सिद्धांतों का फ़ैशन।

      June 27, 2026

      वह रात, जब आसमान भी रोया था…!!पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का वह दिन

      May 21, 2026
    • States
      • Rajasthan
      • Haryana
      • Delhi/NCR
      • Uttar Pradesh
      • Madhy Pradesh
      • Punjab
    • Lifestyle
    • Youth Voice
    • Entertainment
    • Religious
    • Editorial
    • Election 2024
    My Blog
    Home»All News»सुशील मोदी के निधन से शोक की लहर, गंगा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।
    All News

    सुशील मोदी के निधन से शोक की लहर, गंगा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।

    सुशील मोदी के निधन के बाद भाजपा सहित बिहार में शोक की लहर है।
    adminBy adminMay 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी का सोमवार शाम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। 72 वर्षीय कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले एक महीने से एम्स की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती थे। कभी बिहार में भाजपा का सबसे चर्चित चेहरा रहे इस कद्दावर नेता ने अपने स्वास्थ्य के कारण मौजूदा लोकसभा चुनाव से भी किनारा कर लिया था। उन्होंने 3 अप्रैल को एक्स, पूर्व ट्विटर पर एक पोस्ट के साथ सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की थी।  सुशील मोदी के निधन के बाद भाजपा सहित बिहार में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक सुशील मोदी का आज शाम पटना में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम नीतीश कुमार मौजूद रहेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर विशेष विमान से दिल्ली से पटना लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी जेसी जॉर्ज से टेलीफोन पर बात कर सांत्वना दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने ट्वीट किया, “पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी। उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।”

    1. बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू यादव ने ट्वीट किया, ” पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के समय यानि विगत 51-52 वर्षों से हमारे मित्र भाई सुशील मोदी के निधन का अति दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।  वे एक जुझारू, समर्पित सामाजिक राजनीतिक व्यक्ति थे। ईश्वर दिवगंत आत्मा को चिरशांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’ डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “बड़ा दु:खद समाचार सुशील मोदी के बारे में मुझे मिला कि वह हमारे बीच नहीं रहें।…वह पार्टी में सभी को हिम्मत प्रदान करते थे और मार्गदर्शन देते थे…आज उनकी कमी खल रही है उनकी भरपाई निकट भविष्य में कही नहीं दिख रहा है। ईश्वर इनकी आत्मा को शांति दें और इनके परिवार को इस दु:ख को सहने की क्षमता दें।” बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “सुशील मोदी का निधन होना बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है और बिहार में बीजेपी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बीजेपी को आगे बढ़ाने का काम किया। आज बिहार के लिए अपूरणीय क्षति है।’ केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे इसको लेकर रोने लगे। उन्होंने कहा, “सुशील मोदी सिर्फ मेरे मित्र नहीं बल्कि भाई थे, मैंने आज अपने भाई को खोया है, इसकी मैं व्याख्या नहीं कर सकता… सुशील मोदी में बहुत नम्रता थी, उनके दिल में बहुत परोपकार था।
    Aicc Amit shash Bjp bihar featured J.p.nadda Narendra modi Rahul gandhi Soniya gandhi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?

    July 11, 2026

    कुछ खास है हम सभी में….

    July 11, 2026

    “भारतीय शासन व्यवस्था की प्रयोगशाला”

    June 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?

    July 11, 2026

    कुछ खास है हम सभी में….

    July 11, 2026

    “भारतीय शासन व्यवस्था की प्रयोगशाला”

    June 30, 2026

    विदेशी विचारों और सिद्धांतों का फ़ैशन।

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    All News

    मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?

    By adminJuly 11, 20260

    आपको लगता है कि आप वर्तमान में राम मंदिर के चंदे में हुई हेराफेरी के…

    कुछ खास है हम सभी में….

    July 11, 2026

    “भारतीय शासन व्यवस्था की प्रयोगशाला”

    June 30, 2026

    विदेशी विचारों और सिद्धांतों का फ़ैशन।

    June 27, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us

    Mrs.Sneh Lata Bhatnagar
    RNI No Rajhin/15812
    UDHYAM: UDYAM-RJ-17-0142928
    Govt of India
    148,Patraker Colony,
    Mansarover,
    JAIPUR,RAJASTHAN INDIA
    Pin code no. 302020

    Latest News

    मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?

    July 11, 2026

    कुछ खास है हम सभी में….

    July 11, 2026

    “भारतीय शासन व्यवस्था की प्रयोगशाला”

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Buy Now
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.