Close Menu
My Blog

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?

    July 11, 2026

    कुछ खास है हम सभी में….

    July 11, 2026

    “भारतीय शासन व्यवस्था की प्रयोगशाला”

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?
    • कुछ खास है हम सभी में….
    • “भारतीय शासन व्यवस्था की प्रयोगशाला”
    • विदेशी विचारों और सिद्धांतों का फ़ैशन।
    • वह रात, जब आसमान भी रोया था…!!पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का वह दिन
    • बहुमत का आंकड़ा पूरा, विजय शनिवार को लेंगे शपथ
    • शुभेंदु अधिकारी के P. A चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या
    • वरिष्ठ पत्रकार आशा पटेल सहित अनेक पत्रकार ‘इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित।
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    My BlogMy Blog
    Demo
    • Home
    • International
    • National

      मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?

      July 11, 2026

      कुछ खास है हम सभी में….

      July 11, 2026

      “भारतीय शासन व्यवस्था की प्रयोगशाला”

      June 30, 2026

      विदेशी विचारों और सिद्धांतों का फ़ैशन।

      June 27, 2026

      वह रात, जब आसमान भी रोया था…!!पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का वह दिन

      May 21, 2026
    • States
      • Rajasthan
      • Haryana
      • Delhi/NCR
      • Uttar Pradesh
      • Madhy Pradesh
      • Punjab
    • Lifestyle
    • Youth Voice
    • Entertainment
    • Religious
    • Editorial
    • Election 2024
    My Blog
    Home»Election 2024»राजस्थान में दूसरे चरण में 8 सीटें हैं हाट। दूसरे चरण में तेरह लोकसभा सीटों पर होगा मुकाबला
    Election 2024

    राजस्थान में दूसरे चरण में 8 सीटें हैं हाट। दूसरे चरण में तेरह लोकसभा सीटों पर होगा मुकाबला

    राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में दो केंद्रीय मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष समेत 12 दिग्गज मैदान में हैं। दूसरे चरण की 13 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा
    adminBy adminApril 23, 2024Updated:April 27, 2024No Comments9 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में दो केंद्रीय मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष समेत 12 दिग्गज मैदान में हैं। दूसरे चरण की 13 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा और पहले चरण में कम वोटिंग के कारण इन सीटों पर मुकाबला अहम और दिलचस्प हो गया है। पीएम मोदी मंगलवार को खुद टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र के अलावा हनुमान चालीसा, शोभा यात्रा का जिक्र किया। मोदी की नजर में यही बड़े चुनावी मुद्दे हैं।

    बांसवाड़ा के आदिवासी किधर जाएंगेः

    1. आदिवासी बहुल यह सीट इसलिए महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि यहां बीजेपी ने महेंद्र जीत सिंह मालवीय को मैदान में उतारा है, जो पिछली अशोक गहलोत सरकार में मंत्री थे लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने पार्टी बदल ली थी। दूसरी ओर, कांग्रेस भारतीय आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार रोत का समर्थन कर रही है जो विधायक भी हैं। कांग्रेस के बागी अरविंद डामोर के कारण इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। दक्षिण राजस्थान के बांसवाड़ा, डूंगरपुर और उदयपुर जिलों में राजस्थान की 14% आदिवासी आबादी का लगभग दो तिहाई हिस्सा रहता है। वे धीरे-धीरे आरएसएस से संबद्ध वनवासी कल्याण परिषद का गढ़ बन गए हैं, जो यहां काम करता है और स्कूलों, सांस्कृतिक समूहों और यहां तक ​​​​कि चिकित्सा शिविरों के माध्यम से हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाता है। इस संदर्भ में, मालवीय का पाला बदलना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका था और इसका उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा-आरएसएस की उपस्थिति को बढ़ाना था। इसके बावजूद कांग्रेस समर्थित बीएपी उम्मीदवार राजकुमार रोत के पास सुनहरा मौका है। आदिवासी पहचान पर जोर, आदिवासी समुदाय के लिए एक अलग राज्य की मांग और आदिवासियों के लिए शिक्षा और नौकरियों में 75% आरक्षण के वादे के कारण बीएपी का समर्थन आधार दक्षिण राजस्थान में तेजी से बढ़ा है। इसके अलावा, रोत की युवा अवस्था, स्वच्छ छवि और आदिवासी मुद्दों और आदिवासी अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता ने बीएपी की चुनावी संभावनाओं को बेहतर कर दिया है। इसलिए त्रिकोणीय मुकाबला होने के बावजूद भाजपा के लिए यहां कुछ भी आसान नहीं है।
    भीलवाड़ा में पानी है मुद्दा
    कांग्रेस ने इस सीट से पिछली सरकार के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को मैदान में उतारा है। वह हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में राजसमंद से चुनाव हार गए थे। वह 2009 में भीलवाड़ा से सांसद चुने गए थे और मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री बने थे। भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल यहां मोदी मैजिक के सहारे हैं। उनका भाषण लोकल मुद्दों पर न होकर राष्ट्रीय मुद्दों पर होता है। जबकि स्थानीय लोग सीपी जोशी को भीलवाड़ा का भगीरथ कहते हैं। जो चंबल नदी का पानी भीलवाड़ा में ले आए। आज लोगों के घरों में पीने का जो पानी उपलब्ध है, उसके लिए वे सीपी जोशी को याद करते हैं। सीपी जोशी भी अपने संपर्क अभियान में सिर्फ स्थानीय मुद्दों पर बात करते हैं। अपने खाते की तमाम उपलब्धियों को वो गिनाना नहीं भूलते। कुल मिलाकर भीलवाड़ा में पानी आज भी मुद्दा है।

    जालौर में वैभव क्या बचा पाएंगे कांग्रेस की इज्जत

    जालौर लोकसभा सीट पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत की वजह से वीआईपी सीट बन गई है। कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत बीजेपी के लुंबा राम चौधरी के खिलाफ मैदान में हैं। वैभव ने इस बार जोधपुर से सीट बदल ली है, जहां वह पिछला चुनाव गजेंद्र सिंह शेखावत से हार गए थे। भाजपा ने यहां से तीन बार के सांसद देवजी पटेल का टिकट काटकर लुंबा राम चौधरी को उतारा है। इसी से पता चलता है कि भाजपा को अपने तीन बार के सांसद की छवि पर भरोसा नहीं है। लुंबा राम के पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं है बताने को। उनका संबंध भी सिरोही जिले से है। लुंबा राम को सिर्फ और सिर्फ मोदी मैजिक का भरोसा है। वैभव गहलोत के लिए भी यह नई संसदीय सीट है। वो स्थानीय मुद्दों पर फोकस कर रहे हैं। बेटे को जिताने के लिए खुद अशोक गहलोत मेहनत कर रहे हैं।

    टोंक-सवाईमाधोपुर में बाहरी और लोकल की लड़ाई

    इस सीट पर राजस्थान के पूर्व डीजीपी हरीश मीणा बीजेपी के दो बार के सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। मीणा 2014 में दौसा से भाजपा सांसद थे लेकिन 2018 में कांग्रेस में चले गए और देवली से विधायक बने और इस बार भी वह उसी सीट से विधायक हैं। लेकिन उनकी लोकप्रियता को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा चुनाव में आजमाने का फैसला किया है। सुखबीर सिंह जौनपुरिया का संबंध हरियाणा से है। इसलिए उन्हें बाहरी आदमी बताकर कांग्रेस जबरदस्त हमले कर रही है। जौनपुरिया इलाके के लोगों से सवाल करते हैं कि क्या डीजीपी मीणा साहब ने अपनी कार में कभी किसी आम आदमी को बैठने दिया। लेकिन लोकल मुद्दों पर सुखबीर सिंह जौनपुरिया के पास कोई जवाब नहीं होता है। मोदी ने मंगलवार को उनके लिए एक चुनाव रैली को संबोधित किया। जिसमें वो कांग्रेस की आड़ में मुस्लिमों पर हमला करते रहे। मोदी ने यहां धार्मिक मुद्दे उभारे। देखना यह है कि मोदी का मंगलवार का भाषणा मतदान से सिर्फ तीन दिन पहले भाजपा प्रत्याशी जौनपुरिया की कोई मदद कर पाएगा। तीसरी बार मैदान में हैं। पिछला चुनाव उन्होंने 5.76 लाख वोटों से जीता था। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के उदयलाल आंजना से है। आंजना अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री थे इसलिए यहां दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है। यह सीट राजपूत बहुल है। केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला की टिप्पणी की वजह से राजपूत यहां भाजपा का खुलकर विरोध कर रहे हैं। लेकिन चित्तौड़गढ़ में भाजपा को ‘मोदी फैक्टर’ पर भरोसा है। कांग्रेस यहां बेरोजगारी, किसान कल्याण और महंगाई जैसे मुद्दों को उठा रही है। भाजपा राजपूतों को जीतने की कोशिश में है लेकिन राजपूत मान नहीं रहे हैं।

    बांसवाड़ा के आदिवासी किधर जाएंगेः आदिवासी बहुल यह सीट इसलिए महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि यहां बीजेपी ने महेंद्र जीत सिंह मालवीय को मैदान में उतारा है, जो पिछली अशोक गहलोत सरकार में मंत्री थे लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने पार्टी बदल ली थी। दूसरी ओर, कांग्रेस भारतीय आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार रोत का समर्थन कर रही है जो विधायक भी हैं। कांग्रेस के बागी अरविंद डामोर के कारण इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। दक्षिण राजस्थान के बांसवाड़ा, डूंगरपुर और उदयपुर जिलों में राजस्थान की 14% आदिवासी आबादी का लगभग दो तिहाई हिस्सा रहता है। वे धीरे-धीरे आरएसएस से संबद्ध वनवासी कल्याण परिषद का गढ़ बन गए हैं, जो यहां काम करता है और स्कूलों, सांस्कृतिक समूहों और यहां तक ​​​​कि चिकित्सा शिविरों के माध्यम से हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाता है। इस संदर्भ में, मालवीय का पाला बदलना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका था और इसका उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा-आरएसएस की उपस्थिति को बढ़ाना था। इसके बावजूद कांग्रेस समर्थित बीएपी उम्मीदवार राजकुमार रोत के पास सुनहरा मौका है। आदिवासी पहचान पर जोर, आदिवासी समुदाय के लिए एक अलग राज्य की मांग और आदिवासियों के लिए शिक्षा और नौकरियों में 75% आरक्षण के वादे के कारण बीएपी का समर्थन आधार दक्षिण राजस्थान में तेजी से बढ़ा है। इसके अलावा, रोत की युवा अवस्था, स्वच्छ छवि और आदिवासी मुद्दों और आदिवासी अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता ने बीएपी की चुनावी संभावनाओं को बेहतर कर दिया है। इसलिए त्रिकोणीय मुकाबला होने के बावजूद भाजपा के लिए यहां कुछ भी आसान नहीं है।

    भीलवाड़ा में पानी है मुद्दा ।
    कांग्रेस ने इस सीट से पिछली सरकार के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को मैदान में उतारा है। वह हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में राजसमंद से चुनाव हार गए थे। वह 2009 में भीलवाड़ा से सांसद चुने गए थे और मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री बने थे। भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल यहां मोदी मैजिक के सहारे हैं। उनका भाषण लोकल मुद्दों पर न होकर राष्ट्रीय मुद्दों पर होता है। जबकि स्थानीय लोग सीपी जोशी को भीलवाड़ा का भगीरथ कहते हैं। जो चंबल नदी का पानी भीलवाड़ा में ले आए। आज लोगों के घरों में पीने का जो पानी उपलब्ध है, उसके लिए वे सीपी जोशी को याद करते हैं। सीपी जोशी भी अपने संपर्क अभियान में सिर्फ स्थानीय मुद्दों पर बात करते हैं। अपने खाते की तमाम उपलब्धियों को वो गिनाना नहीं भूलते। कुल मिलाकर भीलवाड़ा में पानी आज भी मुद्दा है।

    जालौर में वैभव जीतने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।

    जालौर लोकसभा सीट पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत की वजह से वीआईपी सीट बन गई है। कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत बीजेपी के लुंबा राम चौधरी के खिलाफ मैदान में हैं। वैभव ने इस बार जोधपुर से सीट बदल ली है, जहां वह पिछला चुनाव गजेंद्र सिंह शेखावत से हार गए थे। भाजपा ने यहां से तीन बार के सांसद देवजी पटेल का टिकट काटकर लुंबा राम चौधरी को उतारा है। इसी से पता चलता है कि भाजपा को अपने तीन बार के सांसद की छवि पर भरोसा नहीं है। लुंबा राम के पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं है बताने को। उनका संबंध भी सिरोही जिले से है। लुंबा राम को सिर्फ और सिर्फ मोदी मैजिक का भरोसा है। वैभव गहलोत के लिए भी यह नई संसदीय सीट है। वो स्थानीय मुद्दों पर फोकस कर रहे हैं। बेटे को जिताने के लिए खुद अशोक गहलोत मेहनत कर रहे हैं।

    टोंक-सवाईमाधोपुर में बाहरी और लोकल की लड़ाई

    इस सीट पर राजस्थान के पूर्व डीजीपी हरीश मीणा बीजेपी के दो बार के सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। मीणा 2014 में दौसा से भाजपा सांसद थे लेकिन 2018 में कांग्रेस में चले गए और देवली से विधायक बने और इस बार भी वह उसी सीट से विधायक हैं। लेकिन उनकी लोकप्रियता को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा चुनाव में आजमाने का फैसला किया है। सुखबीर सिंह जौनपुरिया का संबंध हरियाणा से है। इसलिए उन्हें बाहरी आदमी बताकर कांग्रेस जबरदस्त हमले कर रही है। जौनपुरिया इलाके के लोगों से सवाल करते हैं कि क्या डीजीपी मीणा साहब ने अपनी कार में कभी किसी आम आदमी को बैठने दिया। लेकिन लोकल मुद्दों पर सुखबीर सिंह जौनपुरिया के पास कोई जवाब नहीं होता है। मोदी ने मंगलवार को उनके लिए एक चुनाव रैली को संबोधित किया। जिसमें वो कांग्रेस की आड़ में मुस्लिमों पर हमला करते रहे। मोदी ने यहां धार्मिक मुद्दे उभारे। देखना यह है कि मोदी का मंगलवार का भाषणा मतदान से सिर्फ तीन दिन पहले भाजपा प्रत्याशी जौनपुरिया की कोई मदद कर पाएगा।

    Abhas Bhatnagar aicc Aicc Ashok ghalot featured Gopal Sharma Mla jaipur Govind singh Dodasra Narendra modi Pcc rajasthan Rahul gandhi Sachin pialet Vebhag gahlot
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?

    July 11, 2026

    कुछ खास है हम सभी में….

    July 11, 2026

    “भारतीय शासन व्यवस्था की प्रयोगशाला”

    June 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?

    July 11, 2026

    कुछ खास है हम सभी में….

    July 11, 2026

    “भारतीय शासन व्यवस्था की प्रयोगशाला”

    June 30, 2026

    विदेशी विचारों और सिद्धांतों का फ़ैशन।

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    All News

    मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?

    By adminJuly 11, 20260

    आपको लगता है कि आप वर्तमान में राम मंदिर के चंदे में हुई हेराफेरी के…

    कुछ खास है हम सभी में….

    July 11, 2026

    “भारतीय शासन व्यवस्था की प्रयोगशाला”

    June 30, 2026

    विदेशी विचारों और सिद्धांतों का फ़ैशन।

    June 27, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us

    Mrs.Sneh Lata Bhatnagar
    RNI No Rajhin/15812
    UDHYAM: UDYAM-RJ-17-0142928
    Govt of India
    148,Patraker Colony,
    Mansarover,
    JAIPUR,RAJASTHAN INDIA
    Pin code no. 302020

    Latest News

    मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?

    July 11, 2026

    कुछ खास है हम सभी में….

    July 11, 2026

    “भारतीय शासन व्यवस्था की प्रयोगशाला”

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Buy Now
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.