Author: admin

आयोग ने जारी किया वर्ष 2025 में प्रस्तावित परीक्षाओं का कार्यक्रम जयपुर, 27 दिसंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2025 के जनवरी से दिसंबर माह तक आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रमानुसार जनवरी से दिसंबर माह तक 31 भर्तियों के अन्तर्गत कुल 162 परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें आयोग द्वारा 210 प्रश्नपत्रों की परीक्षाओं का आयोजन 80 दिवसों में किया जाएगा। आयोग की परीक्षाओं के संदर्भ में विगत समय से अभ्यर्थियों की अपेक्षा रही है कि संघ लोक सेवा आयोग की भांति राजस्थान लोक सेवा द्वारा भी भर्ती परीक्षाओं का…

Read More

Jaipur, 27 December/ Anubhav Bhatnagar Rajasthan Government released an advisory on Deepfake- Threats and Countermeasures, with the focus on ensuring effective cyber hygiene and security amongst the general public at the ground level. The identified target audience or potential beneficiaries according to the advisory include both individuals as well as organizations. The advisory was issued in consonance with the cyber security measures or actionable points determined during the Third National Conference of Chief Secretaries under the theme “Cyber Security: Emerging Challenges”. What is Deepfake Technology? The advisory explained Deepfake technology as an application of AI in manipulation of videos, images…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सुरक्षा काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट। वसुंधरा जी पूरी तरह से सुरक्षित। 6 पुलिसकर्मी घायल। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी पलट गई है. इस हादसे में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. जैसे ही इस बात की जानकारी वसुंधरा को लगी तो उन्होंने काफिले के पास जाकर सभी को हॉस्पिटल के लिए रवाना किया साथ ही स्थानीय विधायक ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों को हाल चाल जाना है. प्राथमिक उपचार के बाद पुलिकर्मियों को छुट्टी कर दी गई है. वसुंधरा पाली जिले के बाली तहसील के मुंडारा गईं थीं वहीं से…

Read More

पिंक सिटी प्रेस क्लब जयपुर में आज पत्रकारों के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नवीनीकरण के लिए कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पिंक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौड़ तथा महासचिव योगेश पंचोली ने वर्ष 2025-26 के लिए सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी कार्ड वितरित किए। वरिष्ठ पत्रकारों को विभाग के अधिकारियों के सम्मुख यह कार्ड प्रदान किए गए। वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार अशोक भटनागर को प्रेस क्लब मे यह कार्ड प्रदान किया गया।

Read More

विपक्ष के नेता ने सत्तारूढ़ दल पर ऐसी विचारधारा का पालन करने का भी आरोप लगाया जो अंबेडकर विरोधी और संविधान विरोधी’ है। राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हालिया टिप्पणियों का जिक्र करते हुए, गांधी ने भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ. बीआर अंबेडकर द्वारा निर्धारित सिद्धांतों को “कमजोर” करने के लिए भाजपा की आलोचना की। भाजपा के कार्य और नीतियां मौलिक रूप से समानता, न्याय और लोकतंत्र के उन मूल्यों के विपरीत हैं ♦संसद में बढ़ते तनाव के बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को संसद परिसर…

Read More

‘एक देश-एक चुनाव’ के लिए JPC गठित, अनुराग ठाकुर, प्रियंका गांधी समेत 31 सदस्य शामिल । एक देश-एक चुनाव के लिए संयुक्‍त संसदीय कमेटी (जेपीसी) का गठन हो गया है. 31 सदस्यों की जेपीसी में अनुराग ठाकुर और प्रियंका गांधी जैसे सांसदों का नाम शामिल है। इस कमेटी की अध्यक्षता बीजेपी सांसद पी. पी. चौधरी करेंगे। वन नेशन वन इलेक्शन बिल को लोकसभा में स्वीकार कर लिया गया है. अब इसे संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेज दिया गया है।

Read More

*फार्महाउस में एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, भारी मात्रा में ड्रग बनाने के उपकरण, मशीने, एमडी युक्त केमिकल जब्त* *इनामी बदमाश की तलाश में दूसरे फार्म हाउस पर दी गई दबिश, एक पिस्टल मय मैगजीन व 3 कारतुस किये जब्त* जयपुर,16 दिसम्बर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र में देवल्दी गांव स्थित दो फार्म हाउस पर दबिश देकर एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री का खुलासा कर ड्रग फैक्ट्री से भारी मात्रा में ड्रग बनाने के उपकरण, मशीने, एमडी युक्त केमिकल बरामद किए, वहीं दूसरे फार्म हाउस से अवैध हथियार एक…

Read More

“राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट“ की “प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव“ राजस्थानी जहां गए हैं वहां की आर्थिक स्थिति में सुधार का अच्छा कार्य किया। राजस्थानियों पर राजस्थान का हक, वे यहां आएं और निवेश कर राजस्थान के विकास में सहभागी बनें – राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे, प्रवासी राजस्थानी राज्य के विकास में बनें भागीदार, प्रवासी राजस्थानियों के लिए बनेगा विशेष विभाग – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर, 10 दिसंबर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि राजस्थानी जहां जहां जाकर बसे हैं वहां की अर्थव्यवथा में सुधार किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आठ करोड़ की जनसंख्या बताई जा रही है। इसके…

Read More

गति वही है, केवल हमारी भूमिकाएं बदल गई हैं। भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पांच साल बाद मुख्यमंत्री के रूप में फडणवीस की वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजाद मैदान में समारोह में शामिल हुए। वहीं, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ उनके उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने मंत्रालय में छत्रपति शिवाजी महाराज और डॉ. बीआर अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के…

Read More

संभल की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासत तेज है। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम ऐसे समय में जश्न मना रहे हैं जब संभल में सरकार ने जिस तरह का काम किया है, उसने कई लोगों की जान ले ली है।’ उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि दुःख के साये में जश्न कैसे मनाया जा सकता है? वहां के सांसद, वहां के विधायक और उनके बेटे पर झूठे मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं।  सपा अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा…

Read More