- अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा सम्पूर्ण देश में चलाए जा रहे वोट चोरी अभियान के अंतर्गत संगठन सृजन अभियान के तहत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर दिनांक 25 सितम्बर 2025 गुरुवार को प्रातः 11 बजे “कांग्रेस कार्यलय पटेल मैदान केकड़ी” मे वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करने हेतु ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केकड़ी एवं सरवाड़ की आवश्यक मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है इस अभियान में प्रत्येक ब्लॉक, नगर एवं मंडल के पदाधिकारियों को हस्ताक्षर करने अनिवार्य है।
उक्त मीटिंग में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के सदस्य,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केकड़ी एवं सरवाड़ के पदाधिकारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी , नगर पालिकाओ के अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष,पार्षद,पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष,सहित सभी अग्रिम संगठनो के पदाधिकारी,सेवादल, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई, छात्र संगठन के पदाधिकारी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अतिआवश्यक है