जयपुर : राजस्थान में दो चरणों के तहत 19 और 26 अप्रैल को मतदान संपन्न हुए। इस दौरान राजस्थान में वोटिंग प्रतिशत कम रहने से राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ी है। राजनीतिक जानकार अपने-अपने कयास लगा रहें हैं। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार 5.11 प्रतिशत मतदान कम रहा। इधर वोटिंग प्रतिशत कम होने से भजनलाल सरकार के मंत्रियों की धड़कने बढ़ गई हैं। मंत्रियों के क्षेत्र की वोटिंग प्रतिशत की रिपोर्ट दिल्ली भेजे जाने की सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है।
मंत्रियों के क्षेत्र में कितने प्रतिशत हुआ मतदान ? इस लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भजनलाल सरकार के मंत्रियों को अपने अपने क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्देश दिए थे, लेकिन राजस्थान में पिछले लोकसभा चुनाव 2019 के मुकाबले 5.11% वोटिंग कम हुई है। इनमें भजन लाल सरकार के मंत्रियों के क्षेत्रों में 26.65% मतदान कम हुआ है। इसकी रिपोर्ट तैयार की गई है। अब सियासी गलियारों में चर्चा है कि भजन लाल सरकार के मंत्रिमंडल के क्षेत्र में हुई कम वोटिंग की रिपोर्ट दिल्ली भेजी गई है। ऐसे में कयास हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद वोटिंग कम होने से संबंधित मंत्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।
Trending
- अजीत पवार प्लेन क्रैश पर गहराया विवाद
- Governor के अभिभाषण पर CM Sukhu का पलटवार, कहा- RDG हिमाचल का हक है
- B G RAM G, MGNREGA का कोई ‘रिवैम्प’ नहीं है- राहुल गांधी
- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार का बुधवार को एक भीषण विमान दुर्घटना में निधन
- श्याम राय भटनागर पत्रकारिता साहित्य सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन 25 जनवरी को।
- भारत की उभरती हुई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली युवा गोल्फ खिलाड़ी शिक्षा जैन
- जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द
- पिंक सिटी नेशनल लिटरेचर ड्रामा फेस्टिवल का शुभारंभ

