राजस्थान के भरतपुर पुलिस ने देश की अब तक की सबसे बड़ी ऑनलाइन निवेश ठगी के मामले का पर्दाफाश करते हुए 3500 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी वेबसाइट xpo.ru और मोबाइल ऐप के जरिए क्रिप्टोकरेंसी व फॉरेक्स में ऊंचा मुनाफा देने का लालच देकर लोगों को ठग रहा था।♦ पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देशन में शहर वृत्ताधिकारी पंकज यादव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 40 लाख रुपये नकद, 4 करोड़ रुपये कीमत की लग्जरी गाड़ियां, सोने के जेवरात और 40 लाख रुपये की क्रिप्टोकरेंसी जब्त की है।
मामला 12 नवंबर को मथुरागेट थाने में दर्ज शिकायत से शुरू हुआ था। पीड़ित ने बताया कि xpo.ru नाम की वेबसाइट और ऐप विदेशी बाजारों में क्रिप्टो एवं फॉरेक्स में निवेश करवाने का दावा कर रही थी। निवेशकों को ऊंचा लाभ, बोनस और अधिक लोगों को जोड़ने पर अतिरिक्त कमीशन का लालच दिया जाता था। जांच में सामने आया कि यह प्लेटफॉर्म न तो SEBI, न RBI, न MCA और न ही किसी सरकारी संस्था से रजिस्टर्ड था।
Trending
- वह रात, जब आसमान भी रोया था…!!पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का वह दिन
- बहुमत का आंकड़ा पूरा, विजय शनिवार को लेंगे शपथ
- शुभेंदु अधिकारी के P. A चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या
- वरिष्ठ पत्रकार आशा पटेल सहित अनेक पत्रकार ‘इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित।
- चुनाव के बाद वामपंथी मोर्चे नहीं रहेगा- राहुल गांधी
- T20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाला पहला देश बना भारत
- अजीत पवार प्लेन क्रैश पर गहराया विवाद
- Governor के अभिभाषण पर CM Sukhu का पलटवार, कहा- RDG हिमाचल का हक है

