- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार को बड़ा धमाका हो गया। किद्दूवाला में एक कबाड़ी की दुकान में अचानक धमाका हो गया। हादसे में कुल आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। इसमें से एक युवक का हाथ शरीर से अलग हो गया। जबकि तीन लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कूड़ा बीनते समय एक कबाड़ी को आर्मी फायरिंग रेंज में बम मिला था। इसी बम को कबाड़ी हथौड़े से तोड़कर अलग कर रहे थे। इसी बीच धमाका हो गया।देहरादून पूलिस के अनुसार थाना रायपुर को 108 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि किद्दूवाला लेन न0-3, में एक कबाडी की दुकान में धमाका हुआ है, जिसमें दुकान में मौजूद कुछ व्यक्ति घायल हो गये है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना रायपुर से पुलिस बल, दमकल के वाहन तथा बीडीएस की टीम मौके पर पहुंची तथा मौके पर घायल व्यक्तियो को उपचार हेतु कोरोनेशन तथा दून अस्पताल भिजवाया गया। घटना के सम्बंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दुकान के मालिक रमेश कुमार खडका पुत्र धर्म सिंह खडका, निवासी लोउर नेहरूग्राम, थाना रायपुर है, जिनके द्वारा 01 माह पूर्व ही उक्त दुकान को शुभम पुत्र दीपक को किराये पर दिया था, जिसके द्वारा वहां कबाडी का कार्य किया जा रहा था। दुर्घटना के कारणो की जांच की जा रही है। घटना के सम्बंध में थाना रायपुर पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
Trending
- सोजत के कवि नवनीत राय ‘रुचिर’ को मिला राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान – 2026
- आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है- राहुल गांधी
- पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ रघु शर्मा पश्चिम बंगाल में बने ऑब्जर्वर
- “देर आए – दुरुस्त आए” धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
- एवरग्रीन सीनियर सिटीजन क्लब का शुभ दिन कार्यक्रम संपन्न
- जयपुर में ACB का बड़ा ट्रैप
- मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?
- कुछ खास है हम सभी में….

