लोकसभा चुनाव से पहले कांकेर में मुठभेड़, 29 नक्सली ढेर, तीन जवान भी घायल
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीनागुंडा और कोरोनार गांवों के बीच हापाटोला जंगल में दोपहर करीब 2 बजे गोलीबारी हुई, जब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी।
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान कम से कम 29 माओवादी मारे गए और कम से कम तीन जवान घायल हो गए। यह घटना 2024 के लोकसभा चुनाव शुरू होने से कुछ दिन पहले की है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आईके एलेसेला ने कहा कि इलाके में मुठभेड़ अभी भी जारी है। कांकेर में 26 अप्रैल को मतदान होना है। एसपी इंद्र कल्याण एलिसेला ने मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है, जिसमें शंकर राव नामक प्रमुख नक्सली कमांडर भी शामिल है। उसके सिर पर 25 लाख रुपये का इनाम था। इसके अतिरिक्त, ऑपरेशन के दौरान चार एके-47 राइफलों सहित हथियारों का एक बड़ा जखीरा जब्त किया गया।
Trending
- सोजत के कवि नवनीत राय ‘रुचिर’ को मिला राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान – 2026
- आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है- राहुल गांधी
- पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ रघु शर्मा पश्चिम बंगाल में बने ऑब्जर्वर
- “देर आए – दुरुस्त आए” धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
- एवरग्रीन सीनियर सिटीजन क्लब का शुभ दिन कार्यक्रम संपन्न
- जयपुर में ACB का बड़ा ट्रैप
- मंदिर के चंदे की चोरी आखिर कब तक?
- कुछ खास है हम सभी में….

